Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जेल में लगी थी चोट, करा रहे थे थेरेपी, सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो पर सिसोदिया की सफाई

मनीष सिसोदिया ने कहा ”सत्येंद्र को चोट लगी थी, वो अपनी फिजियोथेरेपी करा रहे थे. बीजेपी ने नीचता दिखाई, कोर्ट ने वीडियो वायरल करने के लिए मना किया था. बीजेपी वालों इससे घटिया काम नहीं हो सकता”

satyendra jain viral video

सत्येंद्र जैन के मसाज वाले पर वीडियो पर सिसोदिय की सफाई

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आप नेता को जेल में वीआईपी (VIP) सुविधा दी जा रही है. जिस पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अब सफाई दी है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र को चोट लगी थी, जिसके बाद उनको थेरेपी की जरुरत पड़ी थी.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी. उनको अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उनको नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी. कोर्ट ने ED को इस वीडियो को जारी न करने के आदेश भी दिए थे.”

मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर करारा हमला

मनीष सिसोदिया ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुआ कहा,”बीजेपी नीचता पर उतर आई है. सत्येंद्र जैन को झूठे केस में जेल में बंद किया गया है. जब उनको चोट लगी है तो बीजेपी CCTV फुटेड निकाल कर बीमारी का मजाक बना रही है. पीएम हो या आम आदमी किसी को भी इलाज की ज़रूरत पड़ सकती है”. उन्होने आगे कहा कि किसी के इलाज का वीडियो जारी करना बीजेपी के अलावा कोई नहीं कर सकता. ऐसे वीडियो कई जेलों में मिल जाएंगे. किसी को बीमारी होती है तो उसका इलाज जेल में ही होता है.

‘बीजेपी ने कोर्ट के आदेश का किया उल्लंघन’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोर्ट ने ED को वीडियो लीक नहीं करने का निर्देश दिया था. इसके बाद भी बीजेपी की तरफ से वीडियो चलाया गया. ये कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है. हम इस पर कार्रवाई करेंगे. आग वो कहते है कि किसी की बीमारी का मजाक उड़ा कर हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, बीजेपी वालों इससे घटिया कुछ नहीं हो सकता. ‘जेल में बंद हर कैदी को ये अधिकार होता है कि जब उसको चोट लगती है तो उसका इलाज जेल में ही होता है’. वहीं सत्येंद्र जैन का मसाज करवाते वीडियो बाहर आने के मामले में कोर्ट ने ईडी को नोटिस भेजा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital