Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

TMC नेता अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सोमवार को भारी पुलिस बल पहुंचा. यह कार्रवाई कथित अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी नोटिस की समयसीमा खत्म होने के बाद हुई बताई जा रही है.

Abhishek Banerjee, Kolkata Police

तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर सोमवार (25 मई) को पुलिस पहुंची. उनके 188ए हरीश मुखर्जी रोड वाले आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम के एक नोटिस के बाद हुई है, हालांकि पुलिस के पहुंचने की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है.

यह नोटिस अभिषेक बनर्जी के घर में कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी किया गया था. उन्हें इस मामले में सात दिनों का समय दिया गया था, जिसकी अवधि आज खत्म हो गई. सूत्रों के मुताबिक, इसी वजह से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

कोलकाता पुलिस की यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) के नोटिस के बाद हुई बताई जा रही है. निगम ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के 188ए हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण को लेकर सात दिन का समय दिया था. सोमवार को यह अवधि खत्म होने के बाद भारी पुलिस बल उनके घर पहुंचा.

नगर निगम का आरोप है कि बंगले के कुछ हिस्सों का निर्माण तय नियमों और स्वीकृति के बिना कराया गया. नियमों के अनुसार, तय समयसीमा के भीतर जवाब या सुधार नहीं होने पर प्रशासन आगे की कार्रवाई कर सकता है.

अभिषेक बनर्जी के 17 प्रॉपर्टीज को मिला नोटिस

कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी बताई जा रही 17 प्रॉपर्टीज को नोटिस भेजे हैं. ये कार्रवाई अधिनियम 1980 की धारा 400(1) के तहत शुरू की गई है. अधिकारियों ने इन संपत्तियों में नियमों के उल्लंघन और कथित अवैध निर्माण की जांच शुरू की है.


ये भी पढ़ें: बंगाल में सत्ता बदलते ही चेंज हुआ लॉ एंड ऑर्डर! जानें कैसे कच्छा-बनियान में दौड़ लगा रहे ममता सरकार के दबंग गुंडे


निगम की टीम ने नोटिस की कॉपी संबंधित प्रॉपर्टीज की दीवारों पर भी लगाई है. जांच के दायरे में अभिषेक बनर्जी के दो घर शामिल हैं. एक 188ए हरीश मुखर्जी रोड और दूसरा 121 कालीघाट रोड पर स्थित है. हरीश मुखर्जी रोड वाली प्रॉपर्टी के मामले में ‘लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि इस कंपनी का संबंध बनर्जी परिवार से है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital