कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को नसीहत दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि घोड़ा- चाहे लंगड़ा हो या मजबूत- आखिरकार बूढ़ा हो ही जाता है. लेकिन जिस घोड़े ने आपको बचपन में अपनी पीठ पर बिठाया, उसे भारतीय संस्कृति में पिता की तरह सम्मान मिलना चाहिए.
घोड़ा “लंगड़ा” हो या “तगड़ा”
बूढ़ा तो होना ही पड़ता है @RahulGandhi जी,
लेकिन जिस “घोड़े”
की पीठ पर बैठ कर बचपन में सवारी खाई हो,
भारतीय संस्कृति में उसको “बाप” की तरह “इज़्ज़त”
दी जाती है. @OfficeOfKNath @digvijaya_28 @kharge @kcvenugopalmp @jitupatwari— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) June 3, 2025
आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस की चिंता करें खड़गे
वहीं कुछ दिनों पहले आचार्य प्रमोद ने कहा था कि विपक्ष नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं कर रहा है बल्कि वो भारत के सम्मान, शौर्य का अपमान कर रहा है. विपक्ष भारत की बेटियों के सिंदूर का अपमान कर रहा है. मल्लिकार्जुन खड़गे को राफेल पर मजाक नहीं बनाना चाहिए. राफेल हमारे गौरव का प्रतीक है. लेकिन कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुकी है. उन्हें राफेल की नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


