Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेंट किया श्री कल्कि धाम भू-उत्खनन समारोह का ऐतिहासिक चित्र

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को श्री कल्कि धाम भू-उत्खनन समारोह का ऐतिहासिक चित्र भेंट किया.

Acharya Pramod Krishnam
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल को आज मुरादाबाद के सर्किट हाउस में श्री कल्कि धाम भू-उत्खनन समारोह का “ऐतिहासिक” चित्र भेंट किया गया. यह सौभाग्य प्रख्यात संत और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम को प्राप्त हुआ.

इस खास अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर जानकारी साझा की और इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. इस मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री कल्कि धाम के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि यह स्थान आने वाले समय में आध्यात्मिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संवर्धन का प्रमुख केंद्र बनेगा.

श्री कल्कि धाम भू-उत्खनन समारोह हाल ही में चर्चा का केंद्र रहा है, जहां आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital