देश

‘उत्‍तराखंड देवभूमि है, मुख्‍यमंत्री कोई साधु होना चाहिए’, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ये तब विकसित राज्‍य बनेगा

Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने उत्‍तराखंड में किसी साधु के मुख्‍यमंत्री बनने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है. प्रमोद कृष्णम ने पर्वतीय राज्‍य में धार्मिक-आस्‍था के पर्यटन को बढावा देने की हामी भरी. उन्‍होंने कहा कि यहां हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी नगरी..बहुत बडी संभावनाएं हैं. यदि इन्‍हें सजाया-संवारा जाए तो उत्‍तराखंड एक विकसित राज्‍य बन सकता है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- “उत्‍तराखंड उत्‍तर प्रदेश से ही अलग होकर बना था. और, ये भी सच है उत्‍तराखंड को देवभूमि कहा जाता है. मेरी इच्‍छा है कि देवभूमि का मुख्‍यमंत्री कोई साधु होना चाहिए.”

पुष्‍कर सिंह धामी भी एक साधु ही हैं- प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार, 26 जनवरी को मीडिया से बातचीत में कहा- “राजनीतिक नजरिए से पुष्‍कर सिंह धामी की आलोचना मुझे करनी चाहिए. मगर मुझे वहां के जो हालात हैं उसे देखते हुए है और पुष्‍कर सिंह धामी की सरलता और सादगी को देखते हुए मुझे ऐसा लगता है कि पुष्‍कर सिंह धामी भी एक साधु ही हैं.”

प्रमोद कृष्णम ने कहा- “उत्‍तराखंड में धार्मिक-आस्‍था का पर्यटन है..उसको और बढावा देने की जरूरत है. मेरी मुलाकात मुख्‍यमंत्री से जब भी होगी, मैं इस पर उनसे बात करूंगा. क्‍योंकि, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री ये चार धाम यहीं पर हैं. हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी नगरी..बहुत बडी संभावनाएं हैं.”

यह भी पढिए- आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

17 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago