Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, कहा- सोरोस के विश्वास पात्र, उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं

उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और जॉर्ज सोरोस के कथित संबंधों को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है. इसी बीच प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की.

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम.

भारत के संसद में उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद बीजेपी (BJP) पूरी तरह से विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमलावर होते दिखाई दे रही है. वहीं जार्ज सोरोस (George Soros) के साथ सोनिया गांधी (कांग्रेस) का कथित संबंध सामने आने के बाद राहुल गांधी पर हमला अब चौतरफा होता दिखाई दे रहा है.

इसी क्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर इन दोनों ही मुद्दे पर तंज कस दिया है. उन्होंने कहा कि सोरोस के “विश्वास”पात्र, उपराष्ट्रपति के ख़िलाफ़ “अविश्वास” लाना चाहते हैं. ये कहते हुए Pramod Krishnam ने राहुल गांधी को टैग भी किया.

गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी और सोरोस पर उठाए सवाल

संसद परिसर में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के संबंधों पर सवाल उठाए. उन्होंने “सोरोस से रिश्ता क्या है, सोनिया गांधी जवाब दें” और “रिश्ता क्या कहलाता है?” जैसे पोस्टर लहराए.

पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी जवाब दें कि जॉर्ज सोरोस से उनका क्या संबंध है. सोरोस वही व्यक्ति है, जो भारत को तोड़ने और अस्थिर करने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहा है. सोनिया गांधी को इस पर सफाई देनी चाहिए.”

राहुल गांधी और सोरोस का खतरनाक त्रिकोण

भाजपा ने कांग्रेस पर जॉर्ज सोरोस जैसी ‘अंतरराष्ट्रीय ताकतों’ के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का गंभीर आरोप लगाया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सोरोस मिलकर देश को कमजोर करने के प्रयास में जुटे हैं. पिछले सोमवार को भाजपा ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस, राहुल गांधी और कुछ अमेरिकी एजेंसियां मिलकर एक ‘खतरनाक त्रिकोण’ बना रही हैं, जिसका उद्देश्य भारत की स्थिरता को खत्म करना है.


इसे भी पढ़ें- गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में लहराया सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर, पूछा- रिश्ता क्या कहलाता है?


सोरोस और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उठे इस विवाद ने भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव को और बढ़ा दिया है. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में देखना होगा कि ये मामला आगे क्या मोड़ लेता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital