Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का CM पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने शुभारंभ किया. देहरादून में चल रहा ये एक्सो चार दिनों तक चलेगा.

CM Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो- X)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) और केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव (Union AYUSH Minister Pratap Rao Jadhav) ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का शुभारंभ किया. इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश-विदेश से आयुर्वेद विशेषज्ञ पहुंचे हैं. प्रदेश में पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो (World Ayurveda Congress and Health Expo) का आयोजन हो रहा है.

सीएम ने कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आयुर्वेद विश्व की एक ऐसी विशिष्ट चिकित्सा प्रणाली है, जो प्राचीन काल से मानव सभ्यता का आरोग्य सुनिश्चित करती आ रही है. आयुर्वेद के विषय में कहा जाता है कि आयू रूपी जीवन का ज्ञान करवाने वाली विज्ञान को ही आयुर्वेद कहा जाता है.

चार दिनों तक चलेगा एक्सपो

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन चार दिन तक किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस दौरान 600 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, और आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श होगा. इसके अलावा, तीन दिन तक इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय आयुष मंत्रालय के तहत विदेशों में स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि आयुर्वेद पर अपने विचार साझा करेंगे.

कई देशों के आयुष प्रतिनिधि हो रहे शामिल

इस असेंबली का उद्देश्य दुनिया भर में आयुर्वेद को अधिक प्रभावी तरीके से फैलाने के लिए रणनीतियां तैयार करना है. असेंबली का कार्यक्रम 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, श्रीलंका, इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, स्पेन, नीदरलैंड, पुर्तगाल और सिंगापुर जैसे देशों से आयुष चेयर के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में 6500 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है. इसके साथ ही आयुर्वेद फार्मा कंपनियां 300 स्टॉल पर अपनी प्रदर्शनी लगाएंगी. एक्सपो में आम लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 12 आयुष क्लीनिक भी उपलब्ध होंगे.


ये भी पढ़ें- Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 22 एजेंडों पर लगी मुहर


लॉन बॉल कैंप का किया निरीक्षण

परेड ग्राउंड से लौटते समय मुख्यमंत्री धामी ने पवेलियन मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे लॉन बॉल कैंप का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी दिनचर्या, अभ्यास और खेल संबंधी जरूरतों के बारे में जानकारी ली. बातचीत के बाद सीएम ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ खेल का भी आनंद लिया. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु प्रदेश पूरी तरह से तैयार है.


ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, जरूरतमंदों में बांटा कंबल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital