Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एसिड अटैक की झूठी कहानी का पर्दाफाश! बदले के फिराक में पिता ने रची साजिश, बेटी भी जल्द होगी गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एसिड अटैक का मामला सामने आया था , जिसे अब फर्जी पाया गया. दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय से डिस्टेंस लर्निंग करने वाली छात्रा ने खुद पर एसिड अटैक का झूठा ड्रामा रचा था.

बाहरी दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एसिड अटैक का मामला सामने आया था , जिसे अब फर्जी पाया गया. दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय से डिस्टेंस लर्निंग करने वाली छात्रा ने खुद पर एसिड अटैक का झूठा ड्रामा रचा था. इस खुलासे के बाद अब पुलिस को गुमराह करने, षड्यंत्र रचने समेत अन्य मामलों में जल्द ही छात्रा को गिरफ्तार किया जाएगा.

फिलहाल छात्रा के दोनों हाथ झुलसे होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुर्ण रुप से उपचार होते ही पुलिस उसे हिरासत में ले लेगी.

भाई का साथी भी शामिल

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार, इस षड्यंत्र में शामिल छात्रा के चाचा वकील खान और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं छात्रा का पिता अकील खान पहले से ही एक दुष्कर्म मामले में पुलिस रिमांड पर है, जिसके खत्म होते ही इस केस में भी उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं हिरासत में लिए गए छात्रा के भाई ने पूछताछ में बताया कि उसका एक साथी भी इस योजना में शामिल था, जिसकी तलाश चल रही है. फिलहाल छात्रा की मां का इस मामले से जुड़ें होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला हैं. हालांकि जरुरत पड़ने पर उनसे भी पूछताछ की जा सकती है.

पुलिस की सूझबूझ के चलते इस पूरे मामले की परतें जल्दी खुल गईं और छात्रा द्वारा आरोपित मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को क्लीन चिट मिल गई. छात्रा ने अपनी इस योजना के तहत जितेंद्र नाम के युवक को मुख्य आरोपी बताया था और दावा किया कि उसके कहने पर अरमान और ईशान ने उस पर तेजाब फेंका. लेकिन जितेंद्र ने वारदात वाले दिन करोल बाग स्थित अपने कार्यस्थल पर होने की बात बताई, जो पुलिस की जांच में सच निकला.

जांच में सामने आया फर्जी आरोप का सच

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा का पिता अकील खान इस फर्जी गंभीर आरोप से तीन लोगों को फंसाना चाहता था. इनमें पहला नाम उस व्यक्ति था जिसने छात्रा के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. दूसरे मंगोलपुरी के रहने वाले अरमान व ईशान जिनकी मां शबनम और अकील खान के बीच प्रॉपर्टी के विवाद था. 2018 में अकील खान के तीनों सालों और उनमें से एक की पत्नी ने शबनम पर एसिड अटैक करवा दिया था. यह मामला भी अदालत में चल रहा है.

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और छात्रा के ठीक होते ही उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाके रेड जोन में, सांस लेना हुआ मुश्किल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital