Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय पोषण माह में मलिन बस्तियों में महिलाओं को जागरूक कर रही अडानी फाउंडेशन की टीम

Varansi: राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर गर्भवती महिलाओ और किशोरियों के लिए पोषण मेला का आयोजन किया गया.

महिलाओं को जागरूक करती अडानी फाउंडेशन की टीम

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Varansi: अडानी विल्मार द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतगर्त शहरी मलिन बस्तियों में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है, जिसमे समुदाय के लोगो को रैली, पोषण मेला, पोषण संवाद,पोषण परामर्श के द्वारा संतुलित और पोषण युक्त आहार के लिए मोटे अनाज का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

गर्भवती महिलाओ की गोद भराई

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर बड़ी गैबी, लल्लापुरा, नक्खीघाट, राजघाट, बजरडीहा, बिरदोपुर इत्यादि मलिन बस्तियों में विभिन्न कार्य्रक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओ और किशोरियों के लिए पोषण मेला का आयोजन किया गया. बिरदोपुर क्षेत्र की पार्षद सीमा वर्मा द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोद भराई भी किया गया.

इस दौरान मोटे अनाज से बने व्यंजनों जैसे:- रागी का हलवा, बाजरा का इडली, बाजरा लड्डू, सहजन का पुलाव, सहजन का पराठा, रागी का चिल्ला, सावा खीर, सावा पुलाव, इत्यादि के महत्व के बारे में बताया गया.

पोषण के पांच सूत्रों के बारे में दी गई जानकारी

सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने पोषण के पांच सूत्र के बारे में जानकारी देते हुए गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व होने वाले जाचों के महत्त्व को समझाया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम लीलावती ने जीवन के पहले 1000 दिन के दौरन लगने वाले टिको के बारे में समुदाय को विस्तार पूर्व समझाया. कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता जैसन, माया देवी, मीरा देवी, विद्या देवी और सुपोषण संगिनी सोनी मौर्य, प्रीति मौर्य, नीलम ज्योति भारती, रीता वर्मा, बिंदु पटेल, और ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital