Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लद्दाख: IT विभाग के प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा ने की UT में SWAN की प्रगति पर रिव्यू मीटिंग

इस बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़े कई स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए.

प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा

लद्दाख के सूचना प्रौद्योगिकी IT विभाग के प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा ने सिविल सचिवालय में स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (SWAN) की प्रगति की समीक्षा बैठक की. अमित शर्मा ने उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा (रिटायर्ड) और एडवाइजर डॉ. पवन कोटवाल के नेतृत्व में यूटी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए आखिरी मील तक कनेक्टिविटी के साथ नागरिकों के जीवन को आसान बनाना बताया, जो SWAN के प्रसार जरिए जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी.

आरडीडी निदेशक द्वारा यह बताया गया कि जेनसेट के लिए शेड और प्लेटफॉर्म सहित बुनियादी ढांचे को खड़ा करने का काम किया जा रहा है. वहीं आईटी सचिव अमित शर्मा द्वारा वेंडर मेसर्स इंस्पायरा से तैयार साइटों पर तुरंत SWAN इंफ्रा इंस्टाल करने करने की बात कही गई. उन्होंने आईटी और ग्रामीण विकास विभागों की अपनी टीमों से कहा कि वे यूटी में SWAN के जरिए कनेक्ट की जाने वाली प्रत्येक साइट पर अपेक्षित बैंडविड्थ और बिजली कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएं ताकि प्रोजेक्ट में निर्धारित समय सीमा से अधिक देरी न हो.

बैठक के समापन से पहले, उन्होंने आश्वासन दिया कि लद्दाख में भीषण सर्दियों की शुरुआत से पहले SWAN इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा ताकि इससे बड़े पैमाने पर जनता को फायदा हो सके, क्योंकि इसके बिना महत्वपूर्ण पंचायती राज संस्थानों और वहां रहने वाली जनता से जुड़ना कठिन है. आईटी सचिव अमित शर्मा ने कार्यप्रगति पर संतोष व्यक्त किया, खासतौर पर SWAN प्रोजेक्ट के लिए विभाग की टीमों द्वारा किए गए निरीक्षण और क्षेत्र दौरों के माध्यम से, लेकिन उन्होंने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए समान गति बनाए रखने की सलाह दी कि SWAN जल्द से जल्द लद्दाख में ‘लाइव’ हो जाए.

इस बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़े कई स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए. इसमें ग्रामीण विकास के डायरेक्टर ताहिर हुसैन, सहायक असिस्टेंट कमिश्नर, लेह और कारगिल 9डेवलपमेंट), डिप्टी सचिव आईटी, अवर सचिव ग्रामीण विकास, उपाध्यक्ष मैसर्स इंस्पिरा (वेंडर) नरिंदर शर्मा और उनकी टीम के प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital