देश

Congress: अब दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर तक पहुंचा बुलडोजर, की तोड़फोड़, गहराया संकट! जानिए वजह

Congress Office: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सासंद सदस्यता रद्द हो गयी है तो वहीं अब राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय पर बुलडोजर भी चला गया है. दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर बुलडोजर चला है. PWD के बुलडोजर ने अतिक्रमण पर अपना बुलडोजर चलाया है. दिल्ली का लोक निर्माण विभाग, आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के प्रशासनिक दायरे में आता है.

एक अधिकारी ने बताया कि “अतिक्रमण के चलते यह कार्रवाई की गई है. कांग्रेस निर्माणाधीन मुख्यालय की सीढ़ियां डीडीयू रोड की ओर जा रही थीं, जिससे फुटपाथ के रास्ते में दिक्कत आ रही थी. इसलिए इन सीढ़ियों को गिराना पड़ रहा है. PWD ने कांग्रेस दफ्तर की तीन सीढ़ियों को गिराया है.”

पहले ही मिल चुकी थी हरी झंडी

अधिकारी ने आगे बताया कि “इन सीढ़ियों को ढहाने के लिए कांग्रेस की ओर से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी थी. उन्होंने कहा, ‘यह कोई बड़ा डेमोलिशन नहीं था. उन्होंने कर्मचारियों के प्रवेश के लिए साइड एंट्री पर तीन अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई थीं, जिनका निर्माण एमसीडी द्वारा अनुमोदित योजना के अनुसार नहीं था. इसलिए उन्हें शुक्रवार को तोड़ दिया गया.” अधिकारी ने यह भी बताया कि “दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाला पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजधानी में इस साल प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत अवैध ढांचों को हटाने के लिए शहर में अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहा है.”

यह भी पढ़ें-   Amritpal Singh: हरियाणा की महिला ने अपने घर में दी थी अमृतपाल को पनाह, बोली- पपलप्रीत को जानती थी, खालिस्तानी समर्थक को लेकर किया बड़ा खुलासा

कांग्रेस-बीजेपी के बीच घमासान

बता दें कि 2019 में ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है. हालांकि, कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत देते हुए उन्हें अपील के लिए 30 दिनों का समय दिया है. लेकिन उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है. इसके बाद से कांग्रेस और बीजेपी में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ बीजेपी इसे सही कार्रवाई बता रही है तो कांग्रेस का कहना है बीजेपी राहुल गांधी से अडानी के मामले को लेकर डरी हुई है. वहीं राहुल की सदस्यता जाने पर पूरा विपक्ष भी एकजुट होता हुआ दिख रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

57 seconds ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

54 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago