यूटिलिटी

रेलवे के साथ मिलकर कर सकते हैं अच्छी कमाई, हर महीने 60 से 80 हजार की इनकम, जानें कैसे

IRCTC Agent : रेलवे में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन आज के इस दौर में नौकरी मिलना थोड़ा मुश्किल हो गया है. लेकिन ऐसे में अगर आप रेलवे के साथ मिलकर काम करने का मौका मिले तो यह किसी नौकरी से कम नहीं होगा है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) से जुड़कर आप भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. दरअसल, कई लोग IRCTC एजेंट बनकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC को रेलवे टिकट बनाने के लिए एजेंट बनना है, यानी आपकी स्थिति रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट की होगी. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस एक टिकट एजेंट बनना है. जिस तरह रेलवे काउंटर पर क्लर्क टिकट काटता है, उसी तरह आपको भी यात्रियों का टिकट काटना होता है. इसमें एजेंट को टिकट काटने पर कमीशन मिलता है. एजेंट इसके जरिए ई-टिकट बुक कर सकते हैं.

कमीशन के रूप में होती है कमाई

एजेंट को नॉन एसी कोच टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 20 रुपये और एसी क्लास टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट कमीशन मिलता है. इसके अलावा टिकट की कीमत का एक प्रतिशत एजेंट को भी दिया जाता है.आईआरसीटीसी का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई सीमा नहीं है. आप एक महीने में जितने चाहें उतने टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प है. एक एजेंट के रूप में, आप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट के साथ-साथ ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ने लॉन्च किया अपना ऑफिशियल चैट, ले सकेंगे अपडेट और टिप्स की जानकारी

80,000 रुपये तक बचा सकते हैं

इस तरह आपकी कमाई आपके द्वारा बुक किए गए टिकट के हिसाब से होती है. इसलिए, एक महीने में बुक किए जा सकने वाले टिकटों की संख्या की कोई सीमा नहीं है. अगर महीने में अच्छी बुकिंग मिल जाती है तो एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक नियमित आय अर्जित कर सकता है. काम कम या धीमा हो तो भी औसतन 40-50 हजार रुपए कमाए जा सकते हैं.अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी को 3,999 रुपए फीस देनी होगी, जबकि दो साल के लिए यह चार्ज 6,999 रुपए है. वहीं, एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये शुल्क देना होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

8 minutes ago

धारावी पुनर्विकास में अड़ंगा लगाने वालों पर नकेल! जानबूझकर देरी की तो कटेगा ट्रांजिट किराया

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…

12 minutes ago

कभी 70 किलोमीटर दूर था डाकघर…अब मिला अपना PIN Code 370246, अडानी ग्रीन के मास्टरप्लान से चमकी खावड़ा की किस्मत

Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया…

34 minutes ago

2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR शुल्क? फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के…

1 hour ago

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

1 hour ago