अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके घर राजकोट पहुंचा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उनके घर पहुंच कर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की.
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “आज राजकोट में विजयभाई रूपाणी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विजयभाई संगठन से लेकर सरकार तक आजीवन विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे. उनके जैसे अनुशासित और निष्ठावान साथी को खोना भाजपा परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है. वे हम सब के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवित रहेगी. सोमनाथ दादा से प्रार्थना करता हूँ कि वे पुण्यात्मा को सद्गति दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति शांति.”
आज राजकोट में विजयभाई रूपाणी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विजयभाई संगठन से लेकर सरकार तक आजीवन विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे। उनके जैसे अनुशासित और निष्ठावान साथी को खोना भाजपा परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। वे हम सब के बीच नहीं हैं,… pic.twitter.com/xYybe6dW4C— Amit Shah (@AmitShah) June 16, 2025
विजय रूपाणी गुरुवार (12 जून) को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में सवार थे. वह अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे. फ्लेन उड़ान के 2 मिनट बाद ही पास के बीजे मेडिकल कॉलेज में क्रैश कर गई. इस हादसे में 12 चालक दल सहित टोटल 241 लोग मारे गए. केवल रमेश विश्वास कुमार नाम का एक शख्स ही हादसे में जिंदा बच पाया.
ये भी पढ़ें: डिजास्टर रिस्पॉन्स में वैश्विक नेतृत्व की राह पर है भारत: गृह मंत्री अमित शाह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

