Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद 2 ट्रेनें रद्द, 21 का रूट डायवर्ट, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण इस मार्ग पर संचालित की जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या के लिए रवाना हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है. उत्तर मध्य रेलवे महानिदेशक तारु प्रकाश ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

रेलवे विभाग के एक अन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. यात्रियों के लिए 6 बसों को भी भेजा गया है.12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को अपने आगे की यात्रा में कोई कठिनाई न हो इसके लिए सोनपुर मंडल द्वारा बरौनी स्टेशन पर जलपान एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया.

रेलवे ने जारी की सूची 

वहीं रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण इस मार्ग पर संचालित की जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के चलते कई ट्रेनों के रुट बदल दिए गए हैं.

कई ट्रेनों को निरस्त भी कर दिया गया है.

इसके अलावा रेलवे ने यह भी बदलाव किया है.

कामाख्या रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर कामाख्या रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ए.के. सिन्हा ने कहा, “कामाख्या रेलवे स्टेशन पर एक हेल्पलाइन नंबर (03612674857) जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग जानकारी ले सकते हैं.”

इसे भी पढ़ें: Train Accident: ‘अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई…तेज झटका लगा और पटरी से उतर गई ट्रेन’, गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

बिहार के सीएम ने की मृतकों के परिजनों को 4 लाख देने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल रात बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं उन्होंने कहा कि “जैसे ही घटना की जानकारी मिली वहां बचाव कार्य शुरू हो गया. हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है. एक मृतक बिहार का रहने वाला था. हम सभी की सहायता करेंगे. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital