Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह ने किया नमन, जानें क्यों आज भी प्रेरणा है उनकी विरासत

अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर अमित शाह, ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. जानें लोकमाता के सुशासन, जनसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण में योगदान.

Ahilyabai Holkar Death Anniversary: लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, शासन और समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उन्हें देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अहिल्याबाई ने मंदिरों और तीर्थस्थलों के विकास के साथ विरासत को संरक्षित करने का बड़ा काम किया. उन्होंने नारी शिक्षा और विधवा विवाह को बढ़ावा देकर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए.

अहिल्याबाई होल्कर प्रेरणादायी मिसाल- अमित शाह

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमित शाह ने लिखा, “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं. लोकमाता ने मंदिरों के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण से लेकर तीर्थों के विकास तक, विरासत के संरक्षण व पुनर्स्थापना में अतुलनीय योगदान दिया. नारी शिक्षा और विधवा विवाह को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त करने वाली अहिल्याबाई होल्कर जी ने लोककल्याण, न्याय व सुशासन का आदर्श स्थापित किया.

गृहमंत्री ने आगे कहा, “उनका जीवन धर्म, संस्कृति, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है.

लोकसभा स्पीकर ने भी दी श्रद्धांजलि

ओम बिरला ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का शासन लोककल्याण, सुशासन और जनसेवा की मिसाल था. उन्होंने किसानों, कारीगरों, व्यापारियों और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता दी. उनके प्रयासों से मालवा में कृषि, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला.


ये भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज: अमित शाह देंगे जवाब, बनेगी बात या मचेगा बबाल?


मंदिरों और तीर्थस्थलों के विकास में योगदान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने कुशल प्रशासन और जनकल्याण के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार सहित देश के कई हिस्सों में मंदिरों, घाटों, कुओं, तालाबों और धर्मशालाओं का निर्माण और संरक्षण कराया.

नारी सशक्तिकरण और जनसेवा की मिसाल

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें दूरदर्शी, न्यायप्रिय और लोककल्याणकारी शासिका बताया. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई ने धर्म, न्याय और करुणा के आधार पर समाज का नेतृत्व किया। उनका जीवन सेवा, त्याग, सादगी और सुशासन की प्रेरणा देता है.

संसद परिसर में भी अहिल्याबाई होल्कर की कांस्य प्रतिमा स्थापित है. नेताओं ने कहा कि उनकी विरासत आज भी जनसेवा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और सुशासन के लिए प्रेरणा देती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital