Bharat Express DD Free Dish

AIIA में योग के साथ ‘फ्यूजन’ का तड़का! डायरेक्टर ने दिया 365 दिन का चैलेंज, आयुर्वेद के दिग्गजों ने रचा इतिहास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर भव्य आयोजन हुआ. डायरेक्टर प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने योग को 365 दिन करने का मंत्र दिया.

AIIA New Delhi Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर आयुष मंत्रालय के सबसे बड़े और प्रमुख संस्थान ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान’ (AIIA) ने दिल्ली में ऐसा ‘भव्य योग-उत्सव’ आयोजित किया, जिसने हर किसी में नई ऊर्जा भर दी है. सरिता विहार स्थित AIIA के मुख्य परिसर में जब हजारों आयुर्वेदाचार्यों, चिकित्सकों और छात्रों ने एक साथ योगाभ्यास किया, तो पूरा माहौल भारतीय संस्कृति के रंगों में रंग गया.

‘Yoga for Healthy Ageing’ और ‘फ्यूजन’

इस बार AIIA ने अपने आयोजन की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) रखी थी. कार्यक्रम का आगाज ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ से हुआ, लेकिन असली महफिल लूटी ‘योग फ्यूजन’ (Yoga Fusion) के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने! योग के आसनों और भारतीय संस्कृति का ऐसा धांसू ‘फ्यूजन’ स्टेज पर पेश किया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स झूम उठा और सभी ने योग को अपनी डेली रूटीन में शामिल करने का पक्का संकल्प ले लिया.

डायरेक्टर का ‘365 डेज़ चैलेंज’

आयोजन के दौरान सबसे दमदार और कड़क संदेश दिया संस्थान के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि योग कोई एक दिन मनाने वाला ‘इवेंट’ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पूरी कला है. उन्होंने पूरे देशवासियों को आह्वान करते हुए ‘365 दिन का चैलेंज’ दे डाला. डायरेक्टर ने कहा कि साल के 365 दिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. यह आपके तन और मन दोनों की सर्विसिंग करता है और भयंकर डिप्रेशन, तनाव व लाइफस्टाइल की बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकता है.

सुप्रीम कोर्ट के आयोजन में AIIA की मौजूदगी

AIIA के इस भव्य कार्यक्रम की गूंज सिर्फ सरिता विहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसका जलवा भारत के ‘सर्वोच्च न्यायालय’ (Supreme Court) तक दिखा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में माननीय ‘भारत के प्रधान न्यायाधीश’ (CJI) की मौजूदगी में एक विशेष कार्यक्रम हुआ, जहां प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने भी खास तौर पर शिरकत की.

ये भी पढ़ें: ‘ऐसे नहीं..ऐसे करो..’, पीएम मोदी ने घूम-घूमकर लोगों को सिखाया सही पोज; देखें कोलकाता का वायरल वीडियो

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) सिर्फ एक अस्पताल नहीं है, बल्कि यह आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में देश का वो मजबूत स्तंभ है, जो पूरी दुनिया को ‘साक्ष्य-आधारित’ (Evidence-based) इलाज दे रहा है. 2026 के इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर AIIA ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर आप ‘स्वस्थ आयु’ चाहते हैं, तो आयुर्वेद और योग ही दुनिया की सबसे बड़ी और असरदार दवा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read