Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: “जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है” शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ से अखिलेश दिखे प्रभावित, सोशल मीडिया पर लिखी बड़ी बात

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, मनोरंजन के साथ ज़िम्मेदारी भरा संदेश देती फ़िल्म ‘जवान’,सही मायनों में है देश की जनता में जागरूकता लाने का एक आह्वान.

फोटो सोशल मीडिया

UP News: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का क्रेज जहां आम जनता और युवाओं पर देखा जा रहा है तो वहीं 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म से सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं. इस सम्बंध में उन्होंने ट्विटर पर एक लम्बी-चौड़ी पोस्ट लिख दी है, जिससे साफ होता है कि युवाओं के साथ ही अखिलेश पर भी इस फिल्म के संवाद काफी असर डाल रहे हैं.

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ” मनोरंजन के साथ ज़िम्मेदारी भरा संदेश देती फ़िल्म ‘जवान’,सही मायनों में है देश की जनता में जागरूकता लाने का एक आह्वान. सिनेमा समय-समय पर किस तरह अपना सामाजिक दायित्व निभा कर अपनी उपयोगिता सिद्ध करके, देश को आगे ले जा सकता है, ‘जवान’ उसका एक उदाहरण है और दर्शकों के बीच इसकी दिन-प्रति-दिन बढ़ती और सारे रिकार्ड ब्रेक करती हुई लोकप्रियता दर्शा रही है कि देश की सोच कितनी प्रगतिशील है और सकारात्मक भी.” इसके बाद उन्होंने शुभकामना देते हुए लिखा है, “फ़िल्म के सभी कलाकारों, लेखक-निर्देशक, निर्माता और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को दिली मुबारकबाद के साथ शुभकामनाएँ… ऐसी सार्थक फ़िल्में बनाते रहें. इसके बाद इस फिल्म का लोकप्रिय डॉयलॉग लिखा है, “जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है.”

ये भी पढ़ें- Skill development scam: चंद्रबाबू नायडू भेजे गए जेल, 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, TDP ने किया बंद का आह्वान

जवान जमकर कर रही है कमाई

बता दें शाहरुख खान की फिल्म जवान प्रतिदिन हाउसफुल जा रही है. लोग इस फिल्म की खूब प्रशंसा करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा हैं. इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब प्रभावित कर रही है. तो वहीं कमाई की बात करें तो मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी भाषा में 65.5 करोड़ की कमाई की है तो वहीं दूसरे दिन 46.23 करोड़ और तीसरे दिन 68.72 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से तीन दिन की टोटल कमाई 180.45 करोड़ हो गई है. अगर बात करें तमिल और तेलुगु भाषा में तो तीसरे दिन तक 77.83 करोड़ इस फिल्म ने कमाए हैं. जवान की कहानी शाहरुख खान की है. इस फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है और वह देश के लिए लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital