Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयपुर में अखिलेश का हमला: ‘नीतीश PM बनते’, BJP पर धोखे और चुनावी हस्तक्षेप का लगाया आरोप

Akhilesh Yadav In Jaipur: जयपुर दौरे पर आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने NDA पर जमकर प्रहार किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने BJP पर चुनावी प्रक्रिया में दखल और IT सेल के जरिए वोट कटवाने के गंभीर आरोप लगाए, साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.

Akhilesh Yadav In Jaipur

Akhilesh Yadav In Jaipur

रिपोर्ट- नतांश


Akhilesh Yadav In Jaipur: जयपुर दौरे पर आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने NDA पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें और उसी पद से रिटायर हों. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब वे शायद राज्यसभा सदस्य के तौर पर ही रिटायर होंगे और BJP ने उनके साथ बड़ा धोखा किया है.

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने BJP पर चुनावी प्रक्रिया में दखल और IT सेल के जरिए वोट कटवाने के गंभीर आरोप लगाए, साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.

विदेश नीति पर निशाना

अखिलेश बोले,

अगर PM मोदी इजराइल के बाद ईरान भी जाते, तो भारत की विश्व गुरु छवि और मजबूत होती. यह मौका सरकार ने गंवा दिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP शंकराचार्यों का अपमान कर रही है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार की है.

राजस्थान और डबल इंजन पर कटाक्ष

अखिलेश ने कहा कि राजस्थान टूरिज्म में आगे है, जयपुर की अर्थव्यवस्था आगरा से बड़ी हो सकती है. वहीं डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए बोले कि ये साथ नहीं, आमने-सामने चल रहे हैं.

महिला आरक्षण और आंकड़ों पर सवाल

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पुराने (2011) आंकड़ों पर आधारित है, जो 2029 में लागू होगा. यह महिलाओं के साथ न्याय नहीं है.

वोट कटवाने के आरोप

अखिलेश ने दावा किया कि BJP बूथ स्तर पर साजिश कर विपक्ष के वोट कटवा रही है. लखनऊ का उदाहरण देते हुए IT सेल पर फर्जी दस्तखत से वोट हटाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि BJP अपने पुराने वादे भूल जाती है, जैसे किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- BJP ‘भरोसा पत्र’: बंगाल में महिलाओं और युवाओं को 3000 रुपये महीना, लागू होगा UCC; अमित शाह ने कहा- ‘भय राज’ का होगा अंत

अंत में अखिलेश बोले कि पहले UP में BJP को हराएंगे, फिर राजस्थान में भी सपा की एंट्री होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital