Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ambedkar Nagar: माफिया खान मुबारक के भगोड़े गैंगस्टर साथी के घर चस्पा हुई नोटिस, गांव में डुग्गी पीटवाकर पुलिस ने कराई मुनादी

माफिया खान मुबारक के साथी व गैंगस्टर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस ने गैंगस्टर कमरुल हसन के घर पर नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने की चेतावनी दी है.

फोटो-सोशल मीडिया

अखंड प्रताप सिंह

Ambedkar Nagar: अम्बेडकरनगर (Ambedkar Nagar) में माफिया खान मुबारक गैंग के शातिर अपराधी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. भगोड़े गैंगस्टर के घर पर मुनादी कराने के साथ ही पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा करवा दिया है. न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक गैंग के सक्रिय अपराधी के खिलाफ नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई की है. पुलिस की इस अचानक कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिक की कार्रवाई देखने के लिए लोग एकत्र हो गए.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, माफिया खान मुबारक के साथी व गैंगस्टर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस ने गैंगस्टर कमरुल हसन के घर पर नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने की चेतावनी दी है और हाजिर न होने की स्थिति में कुर्की की कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी है. वहीं गैंगस्टर कमरुल हसन को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. इस पर कमरुल हसन पर गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमें दर्ज किए गए हैं. मालूम हो कि, खान मुबारक की मौत के बाद भी जिस तरह से उसके गुर्गों पर कार्यवाही चल रही इससे प्रदेश भर के अन्य माफियाओं में भय व्याप्त हो गया है. तो वहीं पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर कमरुल हसन खान मुबारक की मौत के बाद भी अपराध क्षेत्र में सक्रिय है और अंदर ही अंदर बड़ा माफिया बनने की सोच रख रहा है. वह काफी समय से फरार है. बता दें कि पुलिस ने हंसवर थाना क्षेत्र स्थित नजीराबाद के उसके घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी करवाई है.

ये भी पढ़ें- Kanpur: ‘हाथ ही तो पकड़ा था, बलात्कार तो नहीं किया…’ नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची मां को दारोगा ने थाने से भगाया

इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष हंसवर रितेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल के साथ मुनादी कराई गई है. इस दौरान उप निरीक्षक रामनरेश, उप निरीक्षक रामबली यादव, सहित अमलेश यादव, मुकेश कुमार, कृष कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे. थानाध्यक्ष हंसवर रितेश कुमार ने बताया कि, कमरुल हसन सक्रिय अपराधी हैं औऱ अगर जल्द ही उसने अगर न्यायालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो उसके घर में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital