Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नीतीश कुमार के काफिले के लिए एंबुलेंस को भी रोक डाला, परिजन लगाते रहे अधिकारियों से गुहार, फिर भी नहीं पसीजा दिल

Patna: बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे नीतीश कुमार की संवेदनहीनता देखिए.

Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले के लिए पटना में एक एंबुलेंस को रोकने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस जिस मरीज को ले जा रही थी उसकी हालत काफी नाजुक थी. इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है.

वाकया बिहार की राजधानी पटना का है जहां सोमवार को सीएम नीतीश कुमार का काफिले गुजर रहा था. ऐसे में पुलिस ने आम यातायात को रोक रखा था. वहीं मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को भी नीतीश कुमार के काफिले के लिए पुलिस ने रोक दिया. मरीज की खराब और नाजुक हालत को देखते हुए उसके परिजनों ने पुलिस से रोते बिलखते हुए उन्हें एंबुलेंस को वहां से निकलने के लिए अधिकारियों से अनुमति देने की बात कही. लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने एंबुलेंस को नीतीश कुमार के काफिले के गुजर जाने तक वहीं पर रोके रखा.

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो पर लोग सुशासन बाबु को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार का काफिला निकल रहा है और एंबुलेंस को रोका गया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें: एक और सीमा हैदर…अब बांग्लादेश से अपने बच्चे के साथ भारत आई एक और प्रेमिका, जानें पूरा मामला

बीजेपी ने साधा नीतीश पर निशाना

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे नीतीश कुमार की संवेदनहीनता देखिए. उनके काफिले की रफ्तार कम ना पड़े, इसके लिए वो किसी की जान दांव पर लगा सकते हैं. एक तरफ जहां मोदी जी ने कई दफा ना सिर्फ अपने काफिले बल्कि रोड शोज तक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिये, नीतीश बाबू ने एंबुलेंस में बिलख रहे परिवार के बारे में तनिक नहीं सोचा. यही भ्रष्ट और संवेदनहीन लोगों के घमंडिया गठबंधन का सच है. शर्मनाक!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital