होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुलायम सिंह और अखिलेश यादव (फोटो सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Compare With God: उत्तर प्रदेश में अभी रामचरितमानस पर विवाद थमा भी नहीं था कि अब नया गीत सामने आया है जिसमें समाजवादी पार्टी ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह (Mulayam Singh) की तुलना भगवान से की गई. जबकि अखिलेश यादव में उनकी छवि को बताया गया है. प्रदेश में अब यह गीत चर्चा का विषय बन गया है. पार्टी की तरफ से गीत जारी किए गए हैं. एक गीत में सपा के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुणगान किया गया है, जबकि दूसरे वीडियो में अखिलेश यादव का जयगान है. गाने को मुंबई में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि वीडियो को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में शूट किया गया.
यह गीत गाजीपुर के कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव गाया है उन्होंने अपने गीत में नेता जी को ब्रह्मा से ऊपर बताया है. बिरहा लोक गायक काशी नाथ यादव ने मुलायम सिंह को लेकर पांच मिनट तक की आरती लिखी और गायी है. वह काशी यादव सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी हैं.
काशीनाथ ने मुलायम की तारीफ करते हुए गाने में लिखा है, ‘जय हो नेताजी की जय, भागे डर और भय, जय हो नेताजी की जय.’ गीत में आगे सपा संस्थापक की तुलना भगवान से करते हुए कहा गया है, गीता तुम और तुम रामायण राम, कृष्ण तुम, तुम ही नारायण हो. काशीनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”देवता से भी बड़े हैं मुलायम’ ‘हमने भगवान को नहीं, बल्कि नेताजी को देखा है. उन्होंने लोगों की भलाई के लिए काम किया. उनकी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से यूपी का हर परिवार लाभान्वित हुआ है.’
गीत में अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के रूप में दिखाया गया है. गीत में उन्हें दिल और उत्साह से भरा युवा नेता कहा गया है, अखिलेश तो छोटे नेताजी हैं यारों, अभी तुम जी भर के देखा नहीं है.’ गीत में अखिलेश की तुलना भीष्म और कर्ण से की गई है, जो महाभारत के दो पात्र हैं.
काशीनाथ कहते हैं कि उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में मुलायम के निधन के बाद उनकी आरती लिखने का फैसला किया था. वे कहते हैं, ”जल्द ही नेताजी के मंदिर भी बनेंगे.
TRAI Spam Calls Penalty Rules India: फर्जी कॉल्स और अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाने के…
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…