Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमित मालवीय का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कार्यकर्ताओं को छोड़ चुनाव परिणाम के दिन विदेश में हैं

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हरियाणा में जलेबी की फैक्ट्री लगाने वाले और हिंदुस्तान के करोड़ों हलवाइयों के पेट पर लात मारने का सपना देखने वाले राहुल गांधी चुनाव परिणाम के दिन विदेश में हैं.

amit malviya

BJP IT cell के हेड अमित मालवीय (Amit Malviya) ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में होने पर सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही मालवीय ने दलितों द्वारा हरियाणा में कांग्रेस को नकारे जाने की बात कहते हुए झारखंड और महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत का दावा किया है.

राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हरियाणा में जलेबी की फैक्ट्री लगाने वाले और हिंदुस्तान के करोड़ों हलवाइयों के पेट पर लात मारने का सपना देखने वाले राहुल गांधी चुनाव परिणाम के दिन विदेश में हैं. ये कैसा नेतृत्व है, जो हार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ नहीं खड़ा है?”

कांग्रेस को नेस्तनाबूद कर देंगे दलित

इसके साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत का दावा करते हुए मालवीय ने अपने अगले पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी का ‘हम आरक्षण हटा देंगे’ का हरियाणा में उल्टा असर हुआ है. दलितों ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है. भाजपा 17 एससी सीटों में से 9 पर आगे चल रही है. 2019 में भाजपा को इन 17 में से सिर्फ 5 पर जीत मिली थी. झारखंड और महाराष्ट्र में दलित कांग्रेस को नेस्तनाबूद कर देंगे.”

मालवीय ने जम्मू-कश्मीर में मतगणना के रुझानों को लेकर भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया. बता दें कि मतगणना के रुझानों के अनुसार हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, सभी राजनीतिक दलों को अभी अंतिम परिणाम का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital