CISF Raising Day Amit Shah message: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को हार्दिक बधाई दी और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और देशभक्तिपूर्ण सेवा की जमकर प्रशंसा की. गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि CISF कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. चाहे देश की महत्वपूर्ण इमारतों की रक्षा करना हो या संकट के समय देश को सुरक्षित रखना हो, उनका समर्पण सच्ची देशभक्ति और पेशेवर नैतिकता का प्रतीक है. देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि.
Greetings to the CISF personnel on Raising Day. Whether safeguarding the nation’s vital installations or shielding nation during crises, their dedication reflects true spirit of patriotism and professionalism. Tributes to martyrs who made supreme sacrifice for the country. pic.twitter.com/ARdeu5iGZt
— Amit Shah (@AmitShah) March 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी CISF के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रसिद्ध, सीआईएसएफ देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है. कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारत की सुरक्षा और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है.
अर्जुन राम मेघवाल ने किया जांबाजों का अभिनंदन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर मां भारती के सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले आप जैसे वीर सपूतों पर देश को सर्वदा गर्व रहेगा. आप सभी जांबाजों का हृदय से अभिनंदन. जय हिंद!
ये भी पढ़ें: भारत सरकार ने घरेलू LPG सप्लाई को दी प्राथमिकता, होटल इंडस्ट्री पर संकट
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बधाई देकर क्या कहा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा कि देश की रणनीतिक संपदा और सुरक्षा के सजग प्रहरी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई. अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और सेवा के अपने संकल्प से आप देश की अखंडता और सुरक्षा की अभेद्य ढाल बनकर खड़े हैं. मां भारती की सेवा में समर्पित आपके शौर्य और अटूट साहस को सादर नमन.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
