Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पहाड़ी राज्य में निवेश लाना मुश्किल चुनौती, धामी सरकार ने करके दिखाया: गृह मंत्री अमित शाह

उत्तराखंड सरकार ने एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने का उत्सव मनाया. शनिवार (19 जुलाई) को रुद्रपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे.

उत्तराखंड सरकार ने एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने का उत्सव मनाया. शनिवार (19 जुलाई) को रुद्रपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री का स्वागत किया.

अपनी यात्रा में 1,350 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, “जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं, एक नई ऊर्जा लेकर लौटता हूं. 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, तो सीएम पीएस धामी ने एक चिट पर लिखा था कि 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू आए हैं. उस समय मैंने कहा था एमओयू लाना कोई बहादुरी नहीं, असल बहादुरी उन्हें जमीन पर उतारना है. आज, मैं मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहता हूं. 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीनी हकीकत बन गया है. पहाड़ी राज्य में निवेश लाना मुश्किल है. लेकिन, राज्य सरकार ने यह कार्य कर दिखाया है.”


ये भी पढ़ें: गैर मराठियों की पिटाई का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राज ठाकरे सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग


इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज का दिन उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हो गया है. हम उत्तराखंड वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा ग्राउंडिंग समारोह आयोजित कर रहे हैं.”

आतंकवाद और नक्सलवाद को सिर उठाने की हिम्मत नहीं

Amit Shah के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा. सहकारिता के क्षेत्र में भी नए मानक स्थापित किए हैं. इस कार्यक्रम में मौजूद योग गुरु रामदेव ने स्वास्थ्य के प्रति अमित शाह की जागरूकता की भी सराहना की.

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री आज देश में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक रोल मॉडल हैं. उन्होंने 40 किलो वजन घटाया है. मेरी उनसे लगातार बातचीत होती है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अर्थव्यवस्था, चिकित्सा जैसे विषयों पर उनका नजरिया व्यापक है.

रामदेव ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन और उसका संचालन कैसे किया जाए, इसमें अमित शाह की अहम भूमिका रही है. उत्तराखंड पर उनका विशेष ध्यान रहता है और इसके लिए मैं पूरे राज्य की तरफ से उनको आभार व्यक्त करता हूं.

UPES के अध्यक्ष डॉ सुनील राय ने अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद आप देश के दूसरे लौह पुरुष हैं. आप दृढ़ संकल्प के साथ हर कार्य को पूरा करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital