मनोरंजन

Taali Trailer: सुष्मिता सेन की सीरीज ‘ताली’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के स्वाभिमान और सम्मान के लिए निभाया गजब का रोल

Taali Trailer :अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं. इसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है. फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इस फिल्म में किन्नर का किरदार फिल्म में सुष्मिता का किरदार गणेश से गौरी बनने तक का सफर तय करता है, लेकिन कहानी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. यह एक बदलाव की नई पहल भी करता है और ट्रांसजेंडर्स को उनका जीने का हक भी दिलाता है.

यहां देखिए ट्रेलर

ट्रेलर में हम देखते हैं कि श्रीगौरी सिस्टम को चुनौती देने का फैसला करती है, लेकिन उससे पहले श्रीगौरी किन-किन चुनौतियों और अपमान का सामना करती है वो आपको देखने को मिलेगा. सुष्मिता सेन का काम बेहतरीन है और वो अपनी आंखों से ही बात करती नजर आ रही हैं. खासकर उस दृश्य में जहां वह सर्जरी के बाद अस्पताल में है और बोलती हैं- ‘गौरी आ गई’ यह क्षण इस बात पर प्रकाश डालती है कि क्यों सुष्मिता इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट हैं?

फैंस को ये ट्रेलर को खूब पसंद आया और लोग सुष्मिता सेन के काम की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा सुष्मिता सेन अद्भुत हैं… मिस यूनिवर्स जीतने से लेकर ताली तक का सफर शानदार रहा. एक अन्य ने टिप्पणी की, केवल वह ही इस भूमिका के साथ न्याय कर सकती है.

ये भी पढ़ें:अपनी महंगी और हैंडलूम साड़ियों का इस तरह रखें ख्‍याल, सालों-साल चमक रहेगी बरकरार

‘ताली’ 15 अगस्त से होगी स्ट्रीम

श्रीगौरी सावंत का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था वह सखी चार चौघी ट्रस्ट की संस्थापक हैं. श्रीगौरी 2013 में दायर एमएएलएसए मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक थी और उनके संघर्ष के कारण 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर लोगों को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता दी. वेब शो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित है और अर्जुन सिंह बारन और कार्तिक डी निशानदार द्वारा निर्मित है. बता दें कि ताली 15 अगस्त से जीओ सीनेमा पर स्ट्रीम होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago