Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली के आरके पुरम अयप्पा मंदिर को मिला नया ‘सबरीसम’ भवन, आज शाम गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 5:30 बजे दिल्ली के आरके पुरम स्थित प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर में नवनिर्मित ‘सबरीसम’ भवन का उद्घाटन करेंगे. यह नया भवन मंदिर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक मुख्य केंद्र बनेगा.

Amit Shah To Inaugurate Sabarisam Bhavan At RK Puram Ayyappa Temple

देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम में स्थित मशहूर अयप्पा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को मंदिर परिसर में बने नए और भव्य ‘सबरीसम’ भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह कार्यक्रम आज शाम 5:30 बजे आयोजित होगा, जहां गृह मंत्री शाह इस नवनिर्मित भवन को औपचारिक रूप से भक्तों और मंदिर समुदाय को सौंपेंगे.

क्यों खास है नया ‘सबरीसम’ भवन?

दरअसल, समय के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर के बुनियादी ढांचे को बड़ा और बेहतर बनाने के लिए इस भवन का निर्माण किया गया है.

मंदिर प्रशासन का कहना है कि ये नया भवन सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि ये सालभर होने वाले आध्यात्मिक समारोहों, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजनों और चेरिटी के लिए एक मुख्य केंद्र की तरह काम करेगा. गृह मंत्री के कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी है.

उत्तर भारत में मलयाली समुदाय का बड़ा आस्था केंद्र

आरके पुरम का यह अयप्पा मंदिर कोई आम मंदिर नहीं है, बल्कि इसे उत्तर भारत में भगवान अयप्पा के सबसे प्रमुख और पवित्र धामों में से एक माना जाता है. साल 1980 में बना यह मंदिर अपनी पारंपरिक केरल शैली की शानदार वास्तुकला के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों से भी हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं.

ये मंदिर दिल्ली में रहने वाले मलयाली समुदाय और अन्य भक्तों के लिए न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि सामाजिक जुड़ाव का भी एक बड़ा जरिया है. अब ‘सबरीसम’ भवन के शुरू हो जाने से यहां की सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी, जिससे बड़े आयोजनों को संभालने में काफी आसानी होगी. आज होने वाले इस बड़े उद्घाटन समारोह में दिल्ली और आसपास के इलाकों से भारी तादाद में भक्तों के जुटने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: खाना बनाना फिर हुआ महंगा: LPG सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े, पेट्रोल-डीजल और CNG भी जेब पर भारी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital