Amit Shah Kiren Rijiju Lunch: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद की कैंटीन में पूड़ी-सब्जी का लुत्फ उठाया. उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और नित्यानंद राय भी मौजूद थे. चारों ने साथ में लंच किया. कैंटीन में बहुत-से अन्य लोग भी खाना खा रहे थे.
गृहमंत्री @AmitShah ने संसद की कैंटीन में गढ़वाल सांसद @anil_baluni, केंद्रीय मंत्री @KirenRijiju और नित्यानंद राय के साथ किया लंच pic.twitter.com/sFOpEIzng9
— Deepak Choubey (IANS) (@DChoubay) December 9, 2025
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूड़ी और सब्जी खाते हुए दिखे. किरण रिजिजू और नित्यानंद राय भी उनके साथ बैठे थे. खाने के दौरान सभी आपस में बातचीत करते रहे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर, कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि गृह मंत्री भी आम लोगों की तरह खाना खा रहे हैं. ऐसा पहले भी कई बार हुआ है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खाना खाते वक्त तस्वीरें सामने आईं.
गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात, ये रही सभी 12 कार्यक्रमों की लिस्ट
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

