होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द
Amit Shah: बिहार के हिंसा प्रभावित सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा शनिवार को रद्द कर दिया गया. शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद यहां पर दो गुटों में देर तक झड़पें देखी गईं. बाद में इस हिंसा ने दंगे की शक्ल इख्तियार कर लिया. सासाराम के अलावा बिहार के कई जिलों से हिंसा और आगजनी की डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं, कई जगहों पर उपद्रवी दुकानों में लूटपाट करते भी नजर आए.
फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. हालात को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. हिंसा प्रभावित सासाराम, रोहतास, नालंदा, गया, भागलपुर जिले में दोनों पक्षों के सम्मानित लोगों से पुलिस बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश में लगी है. वहीं, उपद्रवियों की तलाश भी की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमित शाह के सासाराम दौरे को देखते हुए हिंसा को कंट्रोल करने की तत्काल कोशिश की गई. लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लागू होने और स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते उनका दौरा कैंसिल किया गया. ताजा हालात की बात करें तो कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानें और यहां के घरों के दरवाजे बंद हैं. कुछ जगहों पर शनिवार को भी पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. फिलहाल, पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सासाराम में हुई हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. शुक्रवार को हुई हिंसा, आगजनी से बढ़े तनाव के बाद पुलिस ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सासाराम दंगा मामला में अभी तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष राय इसकी पुष्टि की.
2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…
Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…
Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…
Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…
शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…
भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…