Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar Violence: हिंसा के बाद सासाराम में अमित शाह का दौरा रद्द, बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू, कुछ जगहों पर इंटरनेट बंद

Sasaram Violence: अमित शाह के सासाराम दौरे को देखते हुए हिंसा को कंट्रोल करने की तत्काल कोशिश की गई. लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लागू होने और स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते उनका दौरा कैंसिल किया गया.

Amit Shah (2)

अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द

Amit Shah:  बिहार के हिंसा प्रभावित सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा शनिवार को रद्द कर दिया गया. शुक्रवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद यहां पर दो गुटों में देर तक झड़पें देखी गईं. बाद में इस हिंसा ने दंगे की शक्ल इख्तियार कर लिया. सासाराम के अलावा बिहार के कई जिलों से हिंसा और आगजनी की डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. वहीं, कई जगहों पर उपद्रवी दुकानों में लूटपाट करते भी नजर आए.

फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. हालात को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. हिंसा प्रभावित सासाराम, रोहतास, नालंदा, गया, भागलपुर जिले में दोनों पक्षों के सम्मानित लोगों से पुलिस बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश में लगी है. वहीं, उपद्रवियों की तलाश भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें-   Bihar: रामनवमी पर जुलूस के दौरान कई जिलों में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने लूटी दुकानें और घरों में लगाई आग, नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू

दौरे को देखते हुए हिंसा को तत्काल रोकने की कोशिश की गई

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमित शाह के सासाराम दौरे को देखते हुए हिंसा को कंट्रोल करने की तत्काल कोशिश की गई. लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लागू होने और स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते उनका दौरा कैंसिल किया गया. ताजा हालात की बात करें तो कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानें और यहां के घरों के दरवाजे बंद हैं. कुछ जगहों पर शनिवार को भी पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. फिलहाल, पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

सासाराम में हिंसा मामले में 20 लोग गिरफ्तार

सासाराम में हुई हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. शुक्रवार को हुई हिंसा, आगजनी से बढ़े तनाव के बाद पुलिस ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सासाराम दंगा मामला में अभी तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष राय इसकी पुष्टि की.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital