मनोरंजन

Uorfi Javed Apologies: उर्फी जावेद ने मांगी माफी तो भड़क गये यूजर्स, करने लगे एक्ट्रेस की खिंचाई, आखिर क्या है पूरा माजरा

Uorfi Javed Apologies: उर्फी जावेद अपने यूनिक फैशन स्टेटमेंट को बरकरार रखने के लिए जानी जाती हैं. उर्फी हमेशा अपनी पसंद के लिए चर्चा में रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि उर्फी का दिल बदल गया है. उर्फी ने शुक्रवार को ट्विटर पर माफीनामा पोस्ट कर सबको चौंका दिया.

उर्फी जावेद का पोस्ट देखकर लोग शॉक्ड रह गए

एक्ट्रेस उर्फी जावेद टीवी के पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ में नजर आ चुकी हैं. उर्फी हमेशा विवादों से घिरी रहती है. वहीं एक्ट्रेस की लाइफ में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिससे वह परेशान रहती हैं. उर्फी जावेद कभी अपनी अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से तो कभी अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

उर्फी जावेद की माफी

उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्हें अक्सर नए लुक में देखा जाता है. उनकी तस्वीरों को देखकर फैन्स भी उर्फी पर तरह-तरह के कमेंट करते हैं. इस तरह के पब्लिक रिएक्शन पर उर्फी जावेद कई बार पलटवार कर चुके हैं. जबकि वह हमेशा अपने कपड़े पहनने के तरीके से प्यार करती है, ‘बिग बॉस ओटीटी’ की प्रतियोगी ने शुक्रवार को जो कुछ भी पहना है, उसे पहनकर ‘सभी की भावनाओं को आहत करने’ के लिए माफी मांगी है. उर्फी जावेद ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं जो कुछ भी पहनती हूं उससे सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगती हूं. अब से आप एक बदली हुई उर्फी देखेंगे. कपड़े बदले. माफी.”

ये भी पढ़ें- Bholaa Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकाम रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन ही घट गई फिल्म की कमाई

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में उर्फी

एक्ट्रेस उर्फी जावेद टीवी के पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ में नजर आ चुकी हैं. चर्चा है कि उर्फी जावेद जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के अपकमिंग सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

9 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

25 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

26 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

32 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

46 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

55 minutes ago