Bharat Express DD Free Dish

‘बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत’, आनंद मोहन मानने को तैयार नहीं! नीतीश के बाद अब उनके बेटे पर क्या बोल गए?

Bihar News: बिहार की राजनीति में आनंद मोहन के बयान ने हलचल मचा दी है. उन्होंने जेडीयू और सरकार पर टिकट व मंत्री पद बिकने का आरोप लगाया और परिवारवाद पर भी निशाना साधा.

Bihar News: बिहार की राजनीति में बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है. जेडीयू से उनके बेटे चेतन आनंद विधायक और पत्नी लवली आनंद सांसद हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पार्टी और सरकार पर तीखे आरोप लगाए.

स्वास्थ्य मंत्रालय पर तंज

आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय उन लोगों को दिया गया है जिन्हें खुद डॉक्टर की जरूरत है. उनके इस बयान को सीधे तौर पर सरकार और नेतृत्व पर हमला माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की व्यवस्था गलत हाथों में चली गई है.

टिकट और मंत्री पद पर आरोप

उन्होंने दावा किया कि सिर्फ चुनावी टिकट ही नहीं बल्कि मंत्री पद तक करोड़ों रुपये में बेचे गए हैं. उनके मुताबिक सत्ता में बैठे लोग सिद्धांतों की राजनीति नहीं बल्कि सौदेबाजी कर रहे हैं. इस आरोप ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.

परिवारवाद पर निशाना

आनंद मोहन ने परिवारवाद को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग परिवारवाद के खिलाफ सबसे ज्यादा बोलते हैं वही अपने रिश्तेदारों को टिकट दिला रहे हैं. उन्होंने डुमराव सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अपने ही भाई को टिकट दिया गया.

जेडीयू में ‘चांडाल चौकड़ी’

उन्होंने जेडीयू के अंदरूनी हालात पर भी सवाल उठाए. आनंद मोहन ने कहा कि पार्टी के भीतर एक चांडाल चौकड़ी सक्रिय है, जो मिलकर जेडीयू को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सच बोल रहे हैं और सच बताने के लिए ही राजनीति में हैं.

ये भी पढ़ें-IPL में अब नहीं दिखेंगे कप्तान कूल? संन्यास की अटकलें तेज

बयान से बढ़ी हलचल

अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि उनका कुछ नहीं जाता लेकिन सच सामने आना जरूरी है. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read