Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bridge Collapsed In Bihar: बिहार में एक और पुल ध्वस्त, सहरसा के एनएच-17 पर बना पुल टूटा

कोसी नदी में तेज बहाव के कारण यह पुल गिर गया. पुलिया टूटने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हालात का जायजा ले रही है.

Bridge Collapsed In Bihar

बिहार में पुल ध्वस्त (फोटो- IANS)

Bridge Collapsed In Bihar: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक और पुल ने जल समाधि ले ली. सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर एनएच-17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क पर बना पुल ध्वस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि कोसी नदी में तेज बहाव के कारण यह पुल गिर गया. पुलिया टूटने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हालात का जायजा ले रही है. करीब पांच साल पहले इस पुल का निर्माण कराया गया था.

सहरसा में पुल ध्वस्त

जानकारी मुताबिक बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग ने इसे बनवाया था. ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. पांच साल में ही पुल के टूटने पर अब सवाल उठ रहे हैं. पुलिया के टूटने से अब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पुलिया के टूटने से खासकर ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी होगी. यह पुलिया ही उनके लिए मुख्य संपर्क का माध्यम थी.

कई पुल हो चुके हैं ध्वस्त

बता दें, पिछले करीब 20 दिनों में बिहार में कई पुल ध्वस्त हो चुके हैं. सीवान जिले में दो और सारण में एक पुल गिर गया. मधुबनी जिले के झंझारपुर में निर्माणाधीन पुल का बीम गिर गया. यह करीब तीन करोड़ की लागत से बनाया जा रहा था. बकरा नदी के ऊपर 12 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भी ढह गया था. इसके कुछ ही दिन बाद सीवान की गंडकी नदी पर बन रहे पुल के धराशायी होने का मामला सामने आया. फिर पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन पुल भी गिर गया. किशनगंज में कंकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली नदी पर बने रहे पुल के भी गिरने का मामला सामने आया था. इनके अलावा पंचायत स्तर पर भी कई पुल ध्वस्त हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- “शराब घोटाले के किंगपिन हैं अरविंद केजरीवाल”, ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital