iPhone बनाने वाली कंपनी Apple ने भारत में अपना नया रिकॉर्ड बना लिया है. वित्त वर्ष 2024-25 में Apple की बिक्री करीब $9 बिलियन यानी लगभग 75,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ये पिछले साल की तुलना में 13% ज्यादा है, जब कंपनी ने करीब $8 बिलियन की बिक्री की थी. इसका मतलब साफ है भारत में Apple के प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
सबसे बड़ा योगदान iPhone का
इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान iPhone का रहा, लेकिन MacBook की बिक्री भी अच्छी खासी बढ़ी है. जब दुनिया भर में मोबाइल डिवाइस की बिक्री धीमी पड़ रही है, तब भारत में Apple को जबरदस्त बूस्ट मिला है.
Apple भारत के लिए अहम मार्केट
Apple अब भारत को अपने लिए एक अहम मार्केट मान रहा है. चीन में बिक्री में उतार-चढ़ाव और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. चीन में जून तिमाही में बिक्री सिर्फ 4.4% बढ़ी, जबकि भारत में ग्रोथ दोगुनी से भी ज्यादा रही.
Apple ने खोले दो नए स्टोर्स
Apple ने इस हफ्ते बेंगलुरु और पुणे में दो नए स्टोर्स Apple Hebbal और Apple Koregaon Park खोले हैं. इससे अब भारत में Apple के चार आधिकारिक स्टोर्स हो गए हैं. पहले दो स्टोर्स मुंबई के BKC और दिल्ली के Saket में खुले थे. CEO Tim Cook ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और कहा,
“हम भारत में अपने ग्राहकों को Apple का बेस्ट अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं.”
Apple ने भारत में 2020 में ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था और 2023 में फिजिकल स्टोर्स की शुरुआत की थी. अब कंपनी और भी प्रीमियम रिटेलर्स के जरिए अपनी पहुंच बढ़ा रही है.
भारत का चौथा सबसे बड़ा बाजार
भारत अब Apple का अमेरिका, चीन और जापान के बाद चौथा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. इतना ही नहीं, अब हर पांच में से एक iPhone भारत में बन रहा है. Apple ने यहां पांच फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन बढ़ाया है, जिसमें दो नई यूनिट्स भी शामिल हैं. ये कदम चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति का हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें-संघर्ष,पराक्रम और विजय की गाथा को याद कर संपन्न हुआ इस वर्ष का ‘गिरमिटिया महोत्सव’
कुल मिलाकर, Apple ने भारत में न सिर्फ बिक्री बढ़ाई है, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल में भी बड़ा निवेश किया है. आने वाले समय में भारत Apple के लिए और भी बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
