Bharat Express DD Free Dish

शिक्षा के क्षेत्र में अरुणाचल का बड़ा कदम! CM पेमा खांडू ने किया देश के पहले FLN सेंटर का उद्घाटन

Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज दोइमुख में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) सेंटर का उद्घाटन किया. यह सेंटर राज्य में प्रारंभिक बाल एवं प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेगा. 

Pema Khandu

Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज दोइमुख में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) सेंटर का उद्घाटन किया. यह सेंटर राज्य में प्रारंभिक बाल एवं प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेगा.

यह FLN सेंटर National Education Policy 2020 और भारत सरकार के NIPUN Bharat Mission के विजन को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है. देश में यह अपनी तरह की पहली पहल है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कक्षा 3 तक हर बच्चा बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल हासिल कर ले, साथ ही अरुणाचल प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और शैक्षणिक आवश्यकताओं से भी जुड़ा रहे.

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुनियादी कौशल को शिक्षा की नींव बताया. उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा चीजों को बिना समझे नहीं पढ़ता या गणित की बुनियादी चीजें नहीं कर पाता तो वह आगे की शिक्षा के दौरान पिछड़ सकता है. इसलिए यह केंद्र सरकारी स्कूलों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने इसे एक बड़ा सुधार बताया है.

Pema Khandu

रटना नहीं खेल-खेल में दी जाएगी शिक्षा

यहां बच्चों को रटाना नहीं, बल्कि खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा. शुरुआती कक्षाओं में उनकी मातृभाषा या स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा, ताकि बच्चे आसानी से चीजों को समझ सकें. पढ़ाई के दौरान उनकी नियमित जांच भी की जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां उनकी मदद की जाएगी.

Pema Khandu

सेंटर में कहानी सुनाकर भाषा सिखाई जाएगी. बच्चों को सही उच्चारण के साथ पढ़ने और लिखने का अभ्यास कराया जाएगा. गणित भी आसान और मजेदार तरीके से सिखाया जाएगा, ताकि बच्चे नंबर्स और जोड़-घटाना अच्छे से समझ सकें.

डिजिटल तरीके से दी जाएगी शिक्षा

बच्चों को डिजिटल तरीके से पढ़ाने के लिए खास एंड्रॉयड बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें CBSE के हिसाब से लेक्चर मौजूद हैं.

Pema Khandu

यहां एक सांस्कृतिक विरासत हब भी बनाया गया है, जहां बच्चों को अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और जनजातीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी. ताकी बच्चे अपने जड़ों से जुड़े रहें. इसके साथ ही 80 से ज्यादा उपकरणों वाली STEM और स्पेस लैब भी बनाई गई है, ताकि बच्चे विज्ञान और अंतरिक्ष के बारे में प्रयोग करके सीख सकें.

ये भी पढ़ें- ‘हमारा देश पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान…’, जातिवाद पर तीखा प्रहार करते हुए क्या बोल गए यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर?

सीएम खांडू ने सहयोग के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसमें NHPC लिमिटेड, HDFC बैंक, जिला प्रशासन के अनटाइड फंड, पारे हाइड्रो प्रोजेक्ट के लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड (LADF) तथा CSR योगदान का सहयोग शामिल है.

उन्होंने दोइमुख के विधायक नाबम विवेक और सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विशेष रूप से जिला प्रशासन, खासकर उपायुक्त विसाखा यादव को इस विजन को साकार करने में नेतृत्व के लिए बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read