Arunachal Pradesh Statehood Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अरुणाचल को परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य के उत्साही और मेहनती नागरिक देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं. यहां की जनजातीय विरासत भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को और मजबूत करती है. उन्होंने कामना की कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे.
‘सांस्कृतिक विविधता का उत्तम उदाहरण’
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्राकृतिक दृश्यों और असाधारण सांस्कृतिक विविधता से भरा अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के बीच तालमेल का शानदार उदाहरण है. इसके जोशीले और मेहनती नागरिक देश की तरक्की को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. साथ ही राज्य की अलग-अलग तरह की आदिवासी संस्कृति हमारे देश को बहुत समृद्ध बनाती है. आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे. पीएम मोदी ने स्थानीय नागरिकों को विशेष संदेश दिया कि वे देश के विकास में अपना योगदान जारी रखें.
Warm wishes to the people of Arunachal Pradesh on the occasion of their Statehood Day.
Blessed with majestic landscapes and an extraordinary cultural diversity, Arunachal Pradesh stands as a shining example of harmony between tradition and nature. Its spirited and industrious…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और मेहनती लोगों की सराहना की. उन्होंने निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की. राष्ट्रपति ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा देश की धरोहर है. राज्य के लोग देश की एकता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
क्या है अरुणाचल प्रदेश की ऐतिहासिक यात्रा?
अरुणाचल प्रदेश को ‘उगते सूरज की भूमि’ कहा जाता है. यह भूटान, चीन और म्यांमार से सटा हुआ है, जिससे इसका सामरिक महत्व बढ़ जाता है. यह क्षेत्र पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था. वर्ष 1972 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया और 20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला. आज यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव-विविधता और जनजातीय संस्कृति के लिए जाना जाता है. स्थापना दिवस पर राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


