Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या पीएम मोदी इस्तीफा देंगे?”, आवास रेनोवेशन मामले में CBI की जांच पर भड़के केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “अब इन्होंने CM आवास की CBI जांच शुरू करवा दी. प्रधानमंत्री जी घबराए हुए हैं.”

Delhi CM Residence Controversy

Delhi CM Residence Controversy

Delhi CM Residence Controversy: दिल्ली के सीएम केजरीवाल का बंगला एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल, आवास के रेनोवेशन मामले में सीबीआई की टीम जांच कर रही है. अब इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर इस बार जांच में कुछ नहीं मिला तो क्या पीएम मोदी इस्तीफा देंगे? केजरीवाल ने कहा कि अब तक 50 से ज्यादा बार मेरे खिलाफ जांच की गई है. कभी कुछ भी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है. प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं. 50 जांच और 33 केस से कुछ नहीं हुआ, इस बार भी कुछ नहीं मिलने वाला. जांच का स्वागत है. ये काम नहीं करते हैं सिर्फ भाषण देते हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि केजरीवाल झुकने वाला नहीं है.

8 साल में 50 से ज़्यादा मामलों में जांच करवा चुके हैं: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “अब इन्होंने CM आवास की CBI जांच शुरू करवा दी. प्रधानमंत्री जी घबराए हुए हैं. ये उनकी घबराहट दिखाता है. मेरे ख़िलाफ़ जांच कोई नई बात नहीं है. अभी तक मेरे ख़िलाफ़ पिछले 8 साल में 50 से ज़्यादा मामलों में जांच करवा चुके हैं. बोले केजरीवाल ने स्कूल बनवाने में घोटाला कर दिया, बस घोटाला, शराब घोटाला, सड़क घोटाला, पानी घोटाला, बिजली घोटाला. दुनिया में शायद सबसे ज़्यादा जांच मेरी हुई होंगी. किसी केस में कुछ नहीं मिला. इसमें भी कुछ नहीं मिलेगा. जब कुछ गड़बड़ है ही नहीं तो क्या मिलेगा.”

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: वसुंधरा राजे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! अमित शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म

बंगले को चमकाने में करोड़ों खर्च करने का आरोप

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपने बंगले को चमकाने के लिए 44 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च कर डाले. रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल के ‘शीश महल’ में 8-8 लाख रुपये के तो पर्दे लगाए गए हैं. केजरीवाल के बंगले में 23 पर्दे लगाए गए हैं. दिल्ली बीजेपी ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इतना ही नहीं आरोप ये भी लगा है कि केजरीवाल ने घर में लगाने के लिए वियतनाम से मंहगे मार्बल मंगाए. घर में जो डियोर पर्ल मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये है. इस मार्बल की फिटिंग भी अलग तरीके से कराई जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital