Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आशीष चौहान ने एनएसई-साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज समझौते की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग का स्वागत किया और पर्यटन सहयोग को प्रोत्साहित किया. साथ ही मजबूत आर्थिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत-साइप्रस-ग्रीस बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट काउंसिल के गठन की सराहना की.

Cyprus Stock Exchange

Cyprus Stock Exchange

Edited by Akansha

मुंब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

मुंब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने सोमवार को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एनएसई और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच समझौते की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.साइप्रस में बिजनेस राउंडटेबल मीटिंग में पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी को एक उभरते ग्लोबल फाइनेंशियल हब के रूप में रेखांकित किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चौहान ने लिखा, “साइप्रस में बिजनेस कम्युनिटी के साथ बातचीत करने और गिफ्ट सिटी में साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज-एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के बीच समझौते की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. “पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग का स्वागत किया और पर्यटन सहयोग को प्रोत्साहित किया. साथ ही मजबूत आर्थिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत-साइप्रस-ग्रीस बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट काउंसिल के गठन की सराहना की.

इंडिया-साइप्रस सीईओ फोरम में भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और निकट भविष्य में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और देश के पास एक स्पष्ट नीति है.”प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर देश के फोकस पर प्रकाश डाला.

प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने नए मैन्युफैक्चरिंग मिशन, समुद्री और बंदरगाह विकास, जहाज निर्माण और तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन सहित केंद्रित क्षेत्रों के विस्तार पर भी प्रकाश डाला. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एनआईपीएल (एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) और यूरोबैंक साइप्रस ने दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान के लिए यूपीआई शुरू करने पर सहमति बनाई है, जिससे पर्यटकों और व्यवसायों को लाभ होगा.के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने सोमवार को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में एनएसई और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच समझौते की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.साइप्रस में बिजनेस राउंडटेबल मीटिंग में पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी को एक उभरते ग्लोबल फाइनेंशियल हब के रूप में रेखांकित किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चौहान ने लिखा, “साइप्रस में बिजनेस कम्युनिटी के साथ बातचीत करने और गिफ्ट सिटी में साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज-एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के बीच समझौते की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. “पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग का स्वागत किया और पर्यटन सहयोग को प्रोत्साहित किया. साथ ही मजबूत आर्थिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत-साइप्रस-ग्रीस बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट काउंसिल के गठन की सराहना की.

यह भी पढे़ :Srishti Bharti Munger: मुंगेर की बेटी सृष्टि ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम, नेपाल में जीता सिल्वर मेडल

भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि

इंडिया-साइप्रस सीईओ फोरम में भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और निकट भविष्य में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और देश के पास एक स्पष्ट नीति है.”प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर देश के फोकस पर प्रकाश डाला.

प्रधानमंत्री मोदी ने नए मैन्युफैक्चरिंग मिशन, समुद्री और बंदरगाह विकास, जहाज निर्माण और तेजी से बढ़ते नागरिक विमानन सहित केंद्रित क्षेत्रों के विस्तार पर भी प्रकाश डाला. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एनआईपीएल (एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) और यूरोबैंक साइप्रस ने दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान के लिए यूपीआई शुरू करने पर सहमति बनाई है, जिससे पर्यटकों और व्यवसायों को लाभ होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest