Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘देश की सड़कों पर कुत्तों से ज्यादा घूम रही ED’, राजस्थान में रेड पर भड़के CM अशोक गहलोत

केद्रीय जांज एजेंसी यानी ईडी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

Ashok Gehlot Attacked BJP: राजस्थान में हाल ही में ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हुई. इसका नतीजा ये है कि कांग्रेस पार्टी खुलकर केंद्रीय जांच एजेंसियों को आड़े हाथों ले रही है. राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का इस मुद्दे पर आक्रोश देखने को मिला है. सीएम गहलोत ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि किसी राज्य के सीएम को बोलना पड़ रहा है कि देश में कुत्तों से ज्यादा सड़कों पर ईडी घूम रहे हैं.

चुनावी राज्य राजस्थान में इस समय सियासी पारी काफी गरम है. ऐसे में ईडी की कार्रवाई को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ”ये दुर्भाग्य की बात है कि एक चुनावी राज्य के मुख्यमंत्री को कहना पड़े कि इस देश में ईडी कुत्तों से ज्यादा घूम रही है. इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी देश के लिए क्या होगा?


यह भी पढ़ें-‘दुनिया की ब्रॉडबैंड राजधानी बनेगा भारत’, आकाश अंबानी ने दिखाई सुनहरे डिजिटल भविष्य की झलक

अशोक गहलोत ने याद दिलाया कांग्रेस का इतिहास

अशोक गहलोत ने इसको लेकर कहा है कि इसके साथ ही मुझे गुस्सा आता है कि कांग्रेस ने 76 साल से जिस देश को एक रखा. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हो गए.” उन्होंने आगे कहा, ”बांग्लादेश बना दिया. पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए. ये लोग (बीजेपी) आज इंदिरा गांधी का नाम तक नहीं लेते. जिन्होंने देश के लिए त्याग किया हो आप इतिहास से उनका नाम हटा रहे हो, लेकिन ऐसा नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें-PM मोदी ने रघुराज मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- मेरा सौभाग्य है मुझे प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पर हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर के परिसरों पर प्रश्न पत्र लीक मामले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने छापेमारी की थी. इतना ही नहीं, गहलोत के बेटे को वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में तलब किया है.

यह भी पढ़ें-UP के SDM ने राज्यपाल आनंदीबेन को कोर्ट में हाजिर होने के लिए भेजा समन, सचिवालय ने लिया ये एक्शन

इस दौरान अशोक गहलोत ने गुरुवार को भी कहा था कि बीजेपी और केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ कर रही है. ऐसे में बीजेपी को अपने सिम्बल कमल में आईटी और ईडी (ED) का निशान भी जोड़ देना चाहिए. बता दें कि राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं, इसके पहले ईडी की कार्रवाई को विपक्षी दल केंद्र सरकार की दबाव की नीति बता रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital