Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assam: 2200 करोड़ के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में आया इस एक्‍ट्रेस का नाम, पति के साथ किया पुलिस के समक्ष सरेंडर

सुमी बोरा और उनके पति तारिक बोरा असम में घोटाला सामने आने के बाद से फरार थे. पता चला था कि बोरा का 2,200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सरगना बिशाल फुकन से अच्छा संबंध था.

actress-sumi-borah
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Online Trading Scams In India: असम के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में आरोपी असमिया अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तारिक बोरा ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सुमी बोरा ने अपने पति के साथ डिब्रूगढ़ में आत्मसमर्पण किया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

सुमी बोरा के पकड़े जाने पर असम पुलिस के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “अब उनका खेल खत्म हो गया है. एसटीएफ टीम को बधाई.”

ट्रेडिंग घोटाले की जांच के लिए असम पुलिस का एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित किया गया था.

घोटाला सामने आने के बाद से दोनों फरार थे

बता दें कि पिछले हफ्ते घोटाला सामने आने के बाद से सुमी बोरा और उनके पति तारिक बोरा दोनों फरार थे. पता चला था कि बोरा का 2,200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सरगना बिशाल फुकन से अच्छा संबंध था. इससे पहले बुधवार रात को सुमी बोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया गया था कि वह भागी नहीं हैं, बल्कि उनके खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार के कारण छिपी हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं. इसके कारण उनके परिवार को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है. वीडियो में बोरा ने यह भी कहा था कि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर देंगी.

असम के डिब्रूगढ़ के रहने वाले हैं फुकन और बोरा

फुकन और बोरा दोनों ही असम के डिब्रूगढ़ शहर से हैं. फुकन ने अपनी कंपनी के लिए क्लाइंट पाने के लिए असमिया फिल्म इंडस्ट्री में बोरा के नेटवर्क का इस्तेमाल किया. सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री ने समाज के प्रभावशाली लोगों को फुकन की ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम में निवेश करने के लिए भी राजी किया, जिससे उन्हें बहुत ज़्यादा रिटर्न मिला.

सुमी बोरा ने पिछले साल राजस्थान के उदयपुर शहर में फोटोग्राफर तारिक बोरा से शादी की थी. असमिया फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को उदयपुर बुलाया गया था और खर्चे का जिम्मा बिशाल फुकन ने उठाया था. उन्होंने कथित तौर पर सुमी बोरा की शादी पर कम से कम 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital