दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
सीएम भूपेश बघेल, सीएम शिवराज सिंह और सीएम अशोक गहलोत
Assembly Elections 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमले बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी रही हैं. वहीं सर्वे एजेंसियों की तरफ लगातार सर्वे भी किए जा रहे हैं कि किस राज्य में किसकी सरकार बन सकती है. इस बीच एबीपी न्यूज सी वोटर की तरफ से फाइनल ओपिनियन पोल किया गया. इस सर्वे में जानने की कोशिश की गई कि किस पार्टी को चुनाव में कितनी सीटें मिल सकती हैं और किसकी सरकार बन सकती है.
यह सर्वे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए किया गया. तीनों ही जगह बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है और दोनों के ही राज्यों के गणित इस बार दिलचस्पी बढ़ा है कि सरकार किसकी बनेगी. क्योंकि दोनों ही राज्यों के अपने-अपने सियासी घटनाक्रम हैं जो चुनाव को दिलचस्प बनाते हैं.
अगर बात मध्यप्रदेश की जाए तो सर्वे में जनता के जवाबों ने चौंकाया है. प्रदेश की जनता ने एक तरफा कांग्रेस को बहुमत दे रही है. मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटें हैं. ऐसे में बहुमत के लिए कम के लिए 115 सीट पार्टी को चाहिए. वहीं सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ 118 से 130 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 99 से 111 सीट. इसके अलावा अन्य के खातों में 0 से 2 सीटें जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: चुनाव से पहले नक्सली फिर हुए एक्टिव, BJP नेता को उतारा मौत के घाट, प्रत्याशी के लिए करने गए थे प्रचार
अगर राजस्थान की बात करें तो यहां भी जनता ने चौंकाया है, क्योंकि यहां सीएम गहलोत अपनी योजनाओं के दम पर सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं, लेकिन सी वोटर का सर्वे उनके इस दावे पर पानी फेर रहा है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को यहां पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखा रहा है. बीजेपी को 110 से ज्यादा सीटें मिल सकती है. सर्वे उसे 114 से 124 सीटें दे सकता है. वहीं कांग्रेस को 67 से 77 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा अन्य के खाते में 5 से 13 सीटें जा सकती हैं.
इसी तरह अगर छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो ओपिनियन पोल में यहां कांग्रेस को बढ़त है. प्रदेश की 90 सीटों पर कांग्रेस पर 45 से 51 तो बीजेपी को 36 से 42 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खाते में 2 से 5 सीट जा सकती हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…