तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
पीएम मोदी और जेपी नड्डा
Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के तैयारियों में जुटी बीजेपी ने तीन राज्यों में अपने प्रत्याशियों की सूची का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने इस बार कई अपने मंत्री सांसदों को मैदान में उतार दिया है. ऐसे में यह उसका बड़ा दांव माना जा रहा है. खैर यह चुनाव में कितना सफल होगा, ये तो जनता तय करेगी. इस बीच एबीपी न्यूज सी-वोटर ने एक सर्वे किया है. जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनावों में बीजेपी का सांसदों को मैदान में उतारना क्या मास्टरस्ट्रोक होगा. क्या जनता पार्टी के इस कदम को एहमियत देगी. इस पर लोगों की फाकी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी.
वहीं कांग्रेस ने भी इतने समय लटकी अपने प्रत्याशियों की सूची को नवरात्रि के पहले जारी कर दिया. पार्टी ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए अपनी पहली प्रत्याशियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है.
जब सर्वे में लोगों से सवाल किया क्या बीजेपी का सांसदों विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारना कितना सही है तो मध्यप्रदेश में 42 फीसदी इसे लोगों सही मास्टरस्ट्रोक बताया. वहीं 48 फीसदी लोगों ने इसे मास्टरस्ट्रोक नहीं बताया. इसके अलाव 10 फीसदी लोगों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. अगर राजस्थान की बात की जाए तो यहां 50 फीसदी लोगों ने इस मास्टरस्ट्रोक बताया, बकि 39 फीसदी लोग इस बात से सहमत नहीं हैं. 11 प्रतिशत लोग इस पर कुछ नहीं कह सके.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 46 फीसदी लोगों ने बीजेपी के इस दांव को पसंद किया. वहीं 40 फीसदी लोगों ने इसे मास्टस्ट्रोक नहीं बताया. जबकि 14 फीसदी लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया.
यह भी पढ़ें- “1971 में ली थी कांग्रेस की सदस्यता, आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहूंगा”, Viral इस्तीफे पर बोले दिग्विजय सिंह
बीजेपी ने राजस्थान में जिन सांसदों को मैदान में उतारा है. उसमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम दिया कुमारी का है. इसके अलावा पार्टी ने 6 और सांसद बाबा बालकनाथ, हंसराज मीणा,किरोड़ीलाल मीणा, भगीरथ चौधरी और नरेंद्र कुमार को मैदान में उतार दिया है. वहीं अगर मध्यप्रदेश की सांसदों की बात की जाए तो गणेश सिंह, रीती पाठक, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते रण में फतह करने के लिए उतारा है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह, गोमती साय, अरुण साव और विजय बघेल चुनाव मैदान में बीजेपी को जिताने की कोशिश करेंगे.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…