Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को दिया गया Ram Mandir के उद्घाटन समारोह का न्योता, पहले की थी न आने की अपील

Ram Mandir Inaguration: राम मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले बीजेपी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को 22 जनवरी 2024 के दिन राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया गया है.

Ram Mandir

लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी (फोटो फाइल)

Ram Mandir Inaguration: अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. इसके लिए मेहमानों की लिस्ट भी बनना तैयार हो गई है. इस बीच राम मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले बीजेपी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को 22 जनवरी 2024 के दिन राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आने का न्योता दिया गया है. हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दोनों दिग्गज नेताओं को समारोह में न शामिल होने अपील की थी. हालांकि इसके पीछे उन्होंने दोनों नेताओं के स्वास्थय का हवाला दिया था.

वहीं अब विश्व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान राम मंदिर आंदोलन की बात हुई. दोनों नेता समारोह में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे.

चंपत राय ने समारोह में न शामिल होने की थी अपील

बता दें कि इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील की थी. उन्होंने उनके स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों के चलते से यह अपील की थी. चंपत राय ने कहा था कि- दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से मिलने और उन्हें समारोह में आमंत्रित करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.

बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन की सभी तैयारियों 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी. वहीं इसके बाद 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा शुरू हो जाएगी. जो 22 जनवरी तक चलेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital