Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: राम नाम लेकर जन्‍मभूमि मंदिर निर्माण में जुटे हजारों मजदूर, सामने आईं अयोध्‍या की ताजा तस्‍वीरें, निहारिए

UP News: ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि, प्रथम तल के स्तंभ 15 फीट ऊंचाई तक बन चुके हैं. इनकी ऊंचाई 20 फीट होगी. दिसंबर तक प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा.

Ram Mandir Ignoration Preparation

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कई राज्यों ने की विशेष तैयारी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में तेजी से भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. मंदिर की ताजा तस्वीरें सामने आई है, जिसमें मंदिर अपने पूरे आकार पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. मंदिर की भव्यता वायरल तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है. बता दें कि मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होगा और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने की बात सामने आ रही है. तो इसी बीच सामने आई ताजा तस्वीरों ने भक्तों में जल्द ही रामलला के अपने स्थाई गर्भ गृह में स्थापित होने की उम्मीद जगी है.

बता दें कि सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें जारी की गई हैं, जिसमें मंदिर की भव्यता साफ दिखाई दे रही है. तो वहीं अब श्रद्धालु जल्द से जल्द अपने रामलला को गर्भ गृह में विराजमान होते देखना चाहते हैं. हालांकि अब वह दिन दूर नहीं है, जब रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे. दिसम्बर तक मंदिर का एक चरण पूरा कर लेने को लेकर जानकारी सामने आई है और जनवरी से पहले गर्भ गृह का निर्माण कार्य पूरा कर लेने के लिए दिन रात मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. तो वहीं ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी कि, प्रथम तल के स्तंभ 15 फीट ऊंचाई तक बन चुके हैं. इनकी ऊंचाई 20 फीट होगी. दिसंबर तक प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा. इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि, प्राणप्रतिष्ठा से पहले परकोटे का प्रवेश द्वार भी बनकर तैयार हो जाएगा. बता दें कि सोशल मीडिया पर राम मंदिर की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसे दूर से लिया गया है, जो कि मंदिर की भव्यता को दर्शा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: उद्घाटन से पहले सज रही अयोध्या, बदल रहा रंग-रूप, मठ और मंदिरों में तैयारी तेज, इस दिन तय हुआ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

अयोध्या के अन्य मंदिरों और मठों का भी हो रहा है रंग-रोगन

बता दें कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए यहां के सभी मंदिर और मठों का रंग-रोगन किया जा रहा है और सभी मंदिर सज-धजकर तैयार हो रहे हैं. इसको देखकर अयोध्या में उत्सव का सा माहौल नजर आ रहा है तो वहीं आने वाले त्योहारों को लेकर भी अयोध्या में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जनवरी 2024 में होना तय हुआ है और राम मंदिर उद्घाटन को लेकर 22 जनवरी की तारीख तय मानी जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है. ऐसे में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से भी पूरी तैयारी में जुटा है. तो वहीं जिलाधिकारी नीतीश कुमार पहले ही बता चुके हैं कि, रामनगरी के मठ, मंदिर व धर्मशालाओं को संवारने की डेडलाइन तय कर दी है. साथ ही अयोध्या के 37 ऐतिहासिक एवं पौराणिक मठ–मंदिरों आश्रमों, भवनों, कुंडों आदि को उनकी प्राचीन वास्तुकला को संजोने-संवारने का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया गया है. इस कार्य को भी राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital