Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘राममय हुआ देश..500 वर्षों बाद अब वो समय आया है जब पूरे भारत में उत्साह है, उमंग है..इस साल 3 बार मनेगी दिवाली: मंत्री अनुराग ठाकुर

रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंत्रियों के बयान आ रहे हैं..जानें यहां किन्होंने क्या कहा?

Anurag Thakur BJP on Ram Mandir

मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर राम मंदिर के अनुष्ठान पर खुशी से गदगद हैं.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. यहां सोने के दरवाजे लग रहे हैं. पहला स्वर्णिम दरवाजा लग भी चुका है और तीन दिनों में सोने के 13 और दरवाजे लगाए जाने हैं. इस निर्माण कार्य के साथ-साथ आए रोज सियासी गलियारों में भी डुमडुमियां बज रही हैं. सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूजे पर राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं.

भाजपा सरकार देशभर से 2 करोड़ लोगों को श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की योजना बना रही है. अभी भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है. अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अयोध्या में चल रहे रामोत्सव पर संतोष जताया. अनुराग बोले, “भगवान श्री राम सबके हैं और सब राम के हैं. पूरे देश में राममय माहौल हो गया है… 500 वर्षों बाद आज वह समय आया है जब पूरे भारत में उत्साह, उमंग है.”

anurag thakur

मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं ये बातें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “इस साल तो 3 बार दिवाली मनाई जाएगी, एक जब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी, दूसरा जब मोदीजी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और तीसरा जब वास्तव में दिवाली होगी.”

brajesh pathak

खाने-पीने और ठहरने से संबंधित सभी व्यवस्था होंगी

श्री राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. उनको रहने, पीने के पानी, दवाइयों से संबंधित सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज हमने बैठक की है. पाठक बोले, “मुझे प्रसन्नता है कि अयोध्या धाम राम लला के दर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है..यहां सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं…”

रामनगरी में राम अस्पताल भी हुआ तैयार: अपूर्व चंद्रा

अयोध्या में एक बड़ा अस्पताल भी तैयार किया गया है. यह अस्पताल यहां दर्शन करने के लिए आने वालों को लोकार्पित होगा. इसके बारे में बात करते हुए सूचना एवं प्रसारण और स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, “हमने यहां आज आरोग्य की तैयारियों को देखा है, राम अस्पताल का जायजा लिया है. यहां रोजाना 50 हजार से 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, ऐसे में हमारा ध्यान तैयारियों पर है.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest