Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश: इलाज के दौरान 15 साल की बच्ची की मौत, अस्पताल में देर रात बवाल

मध्य प्रदेश के बानापुरा में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

Madhya Pradesh News

रिपोर्ट- विनय मालवीय


मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में एक निजी अस्पताल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान करीब 15 साल की एक बच्ची की मौत हो गई. घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजन गुस्से में आ गए और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाने लगे.

डॉक्टर को सामने लाने की मांग पर बढ़ा विवाद

परिजनों का कहना था कि जिस डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया, उसे तुरंत उनके सामने लाया जाए. हालांकि, संबंधित डॉक्टर उनके सामने नहीं आया. इससे परिजनों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध जताया. स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और माहौल बिगड़ने लगा.

पुलिस मौके पर पहुंची

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया. पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन परिजन काफी देर तक शांत नहीं हुए. इस दौरान अस्पताल में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही.


ये भी पढ़ें: दुबई से बैठा आकिब चला रहा था साजिश का खेल, लखनऊ गिरफ्तारी के बाद खुला आतंकी नेटवर्क का खौफनाक सच!


शव लेकर लौटे परिजन, जांच की मांग

काफी देर तक चले विवाद के बाद परिजन बच्ची का शव लेकर वहां से रवाना हो गए. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital