Bharat Express DD Free Dish

Sharda University में BDS छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा

Sharda University के गर्ल्स हॉस्टल में BDS सेकंड ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है.

शुक्रवार शाम को शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) से एक ऐसी खबर आई, जिसको सुनकर सभी लोग चौंक गए. यूनिवर्सिटी (University) के गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) में BDS दूसरे साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. जैसे ही ये बात छात्रा के परिवार वालों को पता चली, वे भागे-भागे यूनिवर्सिटी आए. जिसके बाद से ही परिवार के सदस्य और छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. इस धरना-प्रदर्शन में आसपास के लोग भी शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में प्रशासन के लोग छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे. जिसके बाद छात्रा ने यह कदम उठाना सही समझा.

सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे

मेरे पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें मैंने साफ तौर पर लिखा है कि मेरी मौत के लिए डेंटल मेडिकल के प्रोफेसर और पीसीपी (PCP) जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित किया है. अपने सुसाइड नोट में मैंने आगे लिखा है कि मेरी मृत्यु के लिए शार्ग मैम और महेंद्र सर जिम्मेदार होंगे. मैं चाहती हूं कि वे दोनों सलाखों के पीछे जाएं. उन्होंने मुझे कई बार जलील किया है और लंबे समय से मैं मानसिक पीड़ा में जी रही हूं. इन सभी को जो पीड़ा मैंने सही है, वही उन्हें भी सहनी चाहिए.

मौके पर पहुंची पुलिस

मामले जानकारी मिलते ही नॉलेज पार्क पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. जहां मंडेला में 12वें मंजिल पर फंखे से छात्रा का शव लटका हुआ मिला. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया.

हॉस्टल में हड़कंप

आत्महत्या की खबर पूरे हॉस्टल में आग की तरह फैल गई. हॉस्टल में रह रहे छात्र ने देर रात कर जमकर हंगामा किया.

छात्रा पर फेक साइन का आरोप

मृतक छात्रा के साथ पढ़ रहे सहपाठियों ने बताया कि उसके ऊपर फेक हस्ताक्षर करने का आरोप लगा था. जिसके कारण वो ज्यादा परेशान रह रही थी. 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उसे पीसीपी विभाग से निकाल दिया गया था. सर ने कहा था कि अपने माता-पिता को बुलाओं.

इसे भी पढ़े-  “पापा एक्सीडेंट हो गया है…”, पुलिस अधिकारी के बिगड़ैल बेटे ने 4 लोगों को रौंद डाला, गुजरात के भावनगर का है मामला (Bhavnagar car accident)

मामले में केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के ADCP सुधीर कुमार (Sudhir Kumar) ने बताया कि छात्रा के परिवारवालों के कहने पर केस दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. कार्रवाई जारी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest