Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“पापा एक्सीडेंट हो गया है…”, पुलिस अधिकारी के बिगड़ैल बेटे ने 4 लोगों को रौंद डाला, गुजरात के भावनगर का है मामला (Bhavnagar car accident)

Bhavnagar Car Accident: गुजरात के भावनगर जिले के नीलमबाग शक्ति माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर एक तेज रफ्तार युवक ने 4 लोगों को टक्कर मार दी. यह हादसा नीलमबाग थाना इलाके में हुआ है. इस हादसे में 1 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई है.

Bhavnagar car accident

Bhavnagar Car Accident: गुजरात के भावनगर में एक बड़ा हादसा देखने को मिला. जहां एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है. फिलहाल भावनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस अधिकारी का बेटा है.

Bhavnagar Car Accident कहां हुआ ?

गुजरात के भावनगर जिले के नीलमबाग शक्ति माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर एक तेज रफ्तार युवक ने 4 लोगों को टक्कर मार दी. यह हादसा नीलमबाग थाना इलाके में हुआ है. इस हादसे में 1 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं.

अनियंत्रित तेज गति की वजह से हुआ Bhavnagar Car Accident

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार की गति बहुत तेज थी. जिसकी वजह से कार चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से दर्दनाक हादसा हो गया. आरोपी कार चालक की पहचान हर्षराज के रूप में हुई है. वह एक पुलिस अधिकारी का बेटा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें- युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए ये शख्‍स बन गया यूपी पुलिस का फर्जी दरोगा, वर्दी में होने पर भी ऐसे खुली पोल

पापा एक्सीडेंट हो गया है…

पुलिस के अनुसार आरोपी हर्षराज ने हादसे के बाद तुरंत अपने पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उसके पिता ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि ये हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ है. पुलिस के अनुसार हर्षराज के पास ड्राइवरी लाइसेंस है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital