बीटिंग रिट्रीट समारोह.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के समापन पर आज विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह गणतंत्र दिवस के आयोजनों के अंतिम दिन का प्रतीक होता है और इसे भारत में सैन्य और सांस्कृतिक धरोहर का एक अहम हिस्सा माना जाता है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्घी में सवार होकर समारोह स्थल पर पहुंचीं. उनके साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे.
Indian Military Band performs at the Beating Retreat ceremony, a proud showcase of India’s military tradition. @rashtrapatibhvn @adgpi @MIB_India @DefenceMinIndia #BeatingRetreatOnDD #BeatingRetreat2025 #BeatingRetreat #RepublicDay2025 #DDNational #VijayChowk pic.twitter.com/UJX5SZgFhE
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 29, 2025
#WATCH | Delhi | President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi and others witness the Beating Retreat ceremony at Vijay Chowk.
(Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/lMppnHJFaK
— ANI (@ANI) January 29, 2025
सैन्य बैंडों की शानदार प्रस्तुतियां
समारोह की शुरुआत तीनों सेनाओं के बैंड द्वारा की गई, जिन्होंने लोकप्रिय मार्चिंग धुनें बजाईं. भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड ने 30 धुनों का प्रदर्शन किया, जिसमें ‘कदम कदम बढ़ाए जा’, ‘अमर भारती’, ‘इंद्रधनुष’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी धुनें शामिल थीं. वायुसेना, नौसेना और सेना के बैंडों ने अपनी-अपनी धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
LIVE – Beating Retreat Ceremony – 2025 https://t.co/4VLOVSFNK1
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 29, 2025
पाइप्स-ड्रम्स की विशेष प्रस्तुति
सेरेमनी में पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ने ‘वीर सियाचिन’, ‘भारत के जवान’ और ‘राजस्थान ट्रूप्स’ जैसी धुनों के साथ अपनी प्रस्तुति दी. इसके बाद सामूहिक बैंड ने ‘प्रियम भारतम’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ जैसे प्रसिद्ध गीत बजाए. इस विशेष कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ हुआ, जो इस अवसर को और भी गौरवपूर्ण बना गया.
Glimpses of the grand Beating Retreat ceremony held at M A Stadium, #Jammu, today marking the culmination of Republic Day celebrations 2025. pic.twitter.com/V9i5SVBdTg
— JK Fact (@JnKFact) January 29, 2025
समारोह का औपचारिक समापन
बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान रिट्रीट का बिगुल बजता है और बैंड मास्टर राष्ट्रपति से विदाई की अनुमति प्राप्त करते हैं. इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारा जाता है और राष्ट्रगान बजाया जाता है, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन होता है.
समारोह की पारंपरिक प्रक्रिया
यह समारोह न केवल गणतंत्र दिवस के समापन का प्रतीक है, बल्कि यह सेनाओं को बैरक में वापस भेजने का संदेश भी देता है. समारोह की शुरुआत तीनों सेनाओं के बैंड द्वारा पारंपरिक धुनों के साथ की जाती है, और इसके बाद बैंड के लौटते समय ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजती है.
इस तरह से बीटिंग रिट्रीट समारोह ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के आयोजनों का शानदार समापन किया और देशवासियों को एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
यह भी पढ़िए: राजधानी दिल्ली में सुनाई दे रही तीनों सेनाओं के बैंड की धुन, भारत एक्सप्रेस पर देखें LIVE
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
