Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विपक्ष के सामने अस्तित्व का संकट… बंगाल जैसा हाल रहा तो बंद हो जाएंगे राजनीति के दरवाजे

Opposition Challenge: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत ने भारतीय राजनीति का बड़ा बदलाव दिखाया है. विपक्ष के सामने अब अस्तित्व की चुनौती है, क्योंकि वोट बंटवारे और कमजोर रणनीति ने बीजेपी को बढ़त दिलाई. अगर विपक्ष ने साझा नेतृत्व और मजबूत नैरेटिव तैयार नहीं किया तो राजनीति की खिड़कियां बंद हो सकती हैं.

Opposition Challenge: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. जिस जमीन को कभी पार्टी के लिए सबसे कठिन माना जाता था, वहां जीत ने बीजेपी का आत्मविश्वास नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. दूसरी तरफ विपक्ष के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बढ़ते प्रभाव को कैसे रोका जाए.

बीजेपी का नया नैरेटिव

बीजेपी ने बंगाल में ‘बाहरी बनाम बंगाली अस्मिता’ की राजनीति को हिंदुत्व और वेलफेयर योजनाओं के बड़े नैरेटिव से चुनौती दी. मुफ्त योजनाएं, मजबूत संगठन और भावनात्मक हिंदुत्व की राजनीति ने मिलकर पार्टी को ऐतिहासिक बढ़त दिलाई. यह जीत दिखाती है कि बीजेपी अब सिर्फ हिंदी पट्टी तक सीमित नहीं रही.

भाषा और पहचान से ऊपर

इस चुनाव ने यह संदेश दिया कि भाषा और क्षेत्रीय पहचान से ऊपर भी एक राजनीतिक पहचान बनाई जा सकती है. बंगाल में हिंदुत्व की पकड़ ने दक्षिण भारत की राजनीति को लेकर भी बीजेपी का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है. विपक्षी नेताओं ने ममता बनर्जी के साथ खड़े होकर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, जबकि अखिलेश यादव कोलकाता जाकर समर्थन जताने पहुंचे.

वोट प्रतिशत का गणित

नतीजों में साफ दिखा कि बीजेपी को 45.84% वोट मिले, जबकि टीएमसी को 40.80%. कांग्रेस को 2.97%, CPM को 4.45% और अन्य वाम दलों को करीब 1% वोट मिले. यानी विपक्षी दलों का कुल वोट शेयर 48.66% रहा, जो बीजेपी से ज्यादा है. लेकिन बिखराव के कारण बीजेपी आगे निकल गई. यही इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश है.

वोट बंटवारे बनाम वोट चोरी

INDIA गठबंधन कई राज्यों में सहयोगी दलों के बीच ही मुकाबला करता है. ऐसे में विपक्ष अब ‘वोट बंटवारे बनाम वोट चोरी’ की लाइन पर खड़ा है. जहां-जहां विपक्षी वोट बंटे, वहां बीजेपी को फायदा मिला. खासकर उन राज्यों में जहां पार्टी पहले से मजबूत संगठन रखती है.

विपक्ष के लिए चेतावनी

बंगाल का गणित विपक्षी दलों के लिए अलार्म है. यूपी, गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में अगर विपक्षी वोट इसी तरह बंटते रहे, तो बीजेपी को सीधा फायदा मिलेगा. विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी यही रही कि विरोधी वोट एकजुट नहीं हो पाए.

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में होते-होते टली विजय की शपथ! पहले एक अब 2 सीट से फंसा TVK का पेंच

सिर्फ हार नहीं, सबक भी

अब विपक्ष के सामने चुनौती सिर्फ गठबंधन बनाने की नहीं, बल्कि साझा नेतृत्व और साझा नैरेटिव तैयार करने की है. बंगाल की जीत ने बीजेपी को भरोसा दिला दिया है कि देश का कोई भूगोल उसके लिए अछूत नहीं. विपक्ष के लिए यह सिर्फ हार नहीं, बल्कि चेतावनी है. अगर समय रहते साझा रणनीति और मजबूत वैचारिक लाइन नहीं बनी, तो बीजेपी के लिए नए दरवाजे खुलते जाएंगे और विपक्ष के लिए रास्ते बंद होते जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital