देश

बंगाल में क्रूरता: बीच सड़क पर महिला को लात-घूंसे मारे, चीखें सुनकर भी भीड़ ने नहीं बचाई, वीडियो देखकर भाजपाध्यक्ष नड्डा ने उठाए सवाल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में महिलाओं से मारपीट और बदसलूकी की घटनाएं सामने आ रही हैं. रविवार (30 जून) को वहां उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें एक शख्स ने महिला को बीच सड़कर पर पटककर बेरहमी से पीटा. उसने महिला को डंडे मारे और उसे लात भी मारी. भीड़ चीखती-बिलखती महिला को देखती रही, किसी ने उसे नहीं बचाया.

इस घटना पर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पश्चिम बंगाल से एक भयावह वीडियो सामने आया है, जो केवल क्रूरता को जाहिर करता है. इस मामले को दबाने के लिए, टीएमसी कैडर और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं. चाहे संदेशखली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कोई अन्य जगहें, ममता दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है.”

वीडियो में उस शख्स को देखा जा सकता है, जिसने सरेआम महिला को पीट पीटकर बेहोश कर दिया था. पुलिस ने उसे अब हिरासत में ​ले लिया है.

वायरल हुए वीडियो को लेकर पश्चिम बंगाल में भाजपा और CPI(M) के नेताओं ने दावा किया है कि पिटाई करने वाला शख्स तृणमूल कांग्रेस का नेता ताजेमुल है, जो स्थानीय विवादों में तपाक से दबंगई करने लगता है. सोशल मीडिया पर उसे JCB नाम दिया गया है.

इस घटना के पहले 27 जून को भाजपा ने TMC पर आरोप लगाया था कि कूच बिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोशोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और निर्वस्त्र कर पीटा गया. TMC के गुंडों ने गोखसदांगा में उनकी पिटाई की और सार्वजनिक रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago